Sara Ali Khan: सारा अली खान की नयी मूवी का ट्रेलर ऑउट हो चुका है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है, जिसमें सारा अली खान , विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह मुख्य किरदार के रुप में नजर आएंगे।

कैसा है Sara Ali Khan की Gaslight का ट्रेलर

फिल्म Gaslight एक साइक्लॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें सारा अली खान एक फिजिकली चैलेंज्ड महिला का किरदार प्ले करती दिखेंगी। फिल्म में सारा अली खान व्हीलचेयर पर बैठकर अपने पिता की मौत का पता लगाएंगी, जो अचानक से गायब हो गए हैं।

Sara Ali Khan
credit: google

फिल्म Gaslight का ट्रेलर इंगेजिंग हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह मूवी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब साबित होगी। यहां देखें सकते हैं गैसलाइट का ट्रेलर:

Sara Ali Khan की Gaslight बदल सकती है करियर

Sara Ali Khan: ये कयास लगाए जा रहें हैं कि Gaslight सारा अली खान के करियर में गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस फिल्म में सारा अली खान पहली बार एक फिजिकली चैलेंज्ड महिला का किरदार प्ले करती दिखेंगी। ऐसा किरदार सारा ने पहले कभी नहीं निभाया है।

Sara Ali Khan
credit: google

इसी वजह से माना जा रहा है कि यह मूवी उन्हें दर्शकों के बीच में अलग पहचान दिला सकती है। सारा अली खान अब तक मसाला एंटरटेनर्स मूवीज की हीरोइन के रूप में मशहूर हैं लेकिन गैसलाइट उन्हें एक मंझी हुई अदाकारा के रूप में पहचान दिला सकती है।

Also Read: Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शहनाज अपनी ही बातों में ऐसी फंसी,कपिल नहीं रोक पाए अपनी हंसी

दर्शकों को पसंद आया गैसलाइट का ट्रेलर

Sara Ali Khan
credit: google

Sara Ali Khan: चित्रांगदा सिंह की Gaslight का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दर्शक इस ट्रेलर को इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें सारा की मूवी का इंतजार रहेगा। फिल्म में कई मंझे हुए कलाकार हैं, जो शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। वैसे आपको गैसलाइट का ट्रेलर कैसा लगा, हमसे जरुर शेयर करें।

Also Read: Kartik Aaryan’s First Visit to NYC, Fans Blocked the Roads !