GhumHaiKisikeyPyaarMeiin: टेलीविजन सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के सीरियल में एक बार फिर काफी सारे बदलाव और ट्व‍िस्‍ट ऐंड टर्न देखने को म‍िल रहे हैं। सई-विराट एक-दूसरे से अलग हो चुके होने के बाद भी व‍िराट और सई एक बार फिर पास आ रहे हैं और अब उनका परिवार पूरा होता द‍िखाई दे रहा है।

GhumHaiKisikeyPyaarMeiin में होगी नए किरदार की एंट्री

बतादें कि शो में चल रहे हाल के ट्रैक में व‍िनायक और सवी सई के करीब हो चुके हैं और वहीं व‍िराट भी सई में अपना पुराना प्‍यार ढूंढ रहा है। लेकिन इन सारी नजदीकियों से पाखी यानी पत्रलेखा बुरी तरह तंग आ चुकी है। इसी बीच खबर आई है कि इस शो में नए एक्‍टर हर्षद अरोड़ा की ऑफिशल एंट्री होने जा रही है।

GhumHaiKisikeyPyaarMeiin
credit: google

GhumHaiKisikeyPyaarMeiin फैंस के लिए होगा ट्विस्ट 

वही शो के निर्माताओं ने फैंस को शो में ट्विस्ट बरकरार रखने के लिए सईं की जिंदगी में एक दिलचस्प मोड़ लाने का फैसला किया हैं यानी एक किरदार को पेश करने की योजना बनाई है। रिर्पोट्स के मुताबिक खबर थी कि सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में नजर आ चुके टीवी एक्टर धीरज धूपर इस शो का ह‍िस्‍सा बनेंगे।

GhumHaiKisikeyPyaarMeiin
credit: google

लेकिन अब हर्षद अरोड़ा के शो ज्वाइन करने की ऑफिशियल घोषणा हो चुकी है। यानी सई के करीब जा रहे व‍िराट को एक बार फिर जोरदार झटका लगने वाला है।

Also Read: Alia Bhatt Birthday pecial: Meet Her 5 Most Beautiful Characters That Stole Our Hearts

GhumHaiKisikeyPyaarMeiin
credit: google

हर्षद अरोड़ा सत्या की भूमिका में आएंगे नजर

GhumHaiKisikeyPyaarMeiin: एक्‍टर हर्षद अरोड़ा ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ में सत्या अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं। अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सत्या का किरदार निभाने के लिए एक्साइटेड हूं।

GhumHaiKisikeyPyaarMeiin
credit: google

यह मेरे लिए एक नया किरदार होगा मैनें इससे पहले ऐसा किरदार नहीं निभाया, ये किरदार मेरे लिए अनकन्वेंशनल और अनोखा है। मुझे उम्मीद है कि इसे भी दर्शकों से उतना ही प्यार और सराहना मिलेगी जितना कि शो और बाकी किरदारों को दर्शकों से मिल रही है।

Also Read: Vicky Kaushal: सैम बहादुर का शूट हुआ पूरा, विक्की कौशल ने लिखा इमोशनल पोस्ट,जानिए कैसी होगी फिल्म!