गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां के एक शख्स ने पैंसे की खातिर अपने ही पिता की काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने 62 साल के पिता के शव के टुकड़े कर डाले। टुकड़े करने...
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां के एक शख्स ने पैंसे की खातिर अपने ही पिता की काटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने 62 साल के पिता के शव के टुकड़े कर डाले। टुकड़े करने के पीछे की वजह बताई गई है कि बॉडी के पार्ट सूटकेस में रखा जाए और मामले को छुपाया जा सके। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शनिवार देर रात तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड कॉलोनी का है। मृतक की पहचान आरोपी के पिता मुरलीधर गुप्ता के तौर पर हुई है। (Gorakhpur News)
पुलिस ने रविवार को मृतक के छोटे बेटे प्रशांत गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। नगर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामले में आरोपी बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइक के लिए रुपए नहीं दिए
मृतक मुरली गुप्ता अपने दो बेटों (प्रशांत गुप्ता और संतोष गुप्ता) के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, बड़े बेटे संतोष गुप्ता ने पिता से अपनी बाइक के लिए पैसों की मांग की थी। (Gorakhpur News)
[caption id="attachment_29534" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
जिस पर पिता उसे रुपए देने से मना कर रहा था। प्रशांत गुप्ता की यह बाइक कई दिनों से गिरवी रखी थी। (Gorakhpur News)
चीखते पिता की काटी गर्दन
बता दें कि परिवार के लोग शनिवार के दिन शाम के वक्त एक शादी में गए थे। उस दौरान मुरलीधर गुप्ता और उनका बड़ा बेटा घर ही रुके रहे। (Gorakhpur News)
परिवार के लोगों के जाने के बाद मुरलीधर भगवान की पूजा करनी शुरू कर दी, इसी दौरान घर में पिता को अकेला पाकर बड़े बेटे ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने पिता के सिर पर सिल बट्टा से हमला किया, जिससे वे लहुलुहान हो गए।
[caption id="attachment_29532" align="alignnone" width="1280"]

Credit- Google[/caption]
पिता चीख रहे थे, लेकिन इसके बाद भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और उसने लकड़ी काटने वाली आरी से अपने पिता की गर्दन काट डाली। (Gorakhpur News)
हत्या के बाद उसने शरीर के टुकड़े किए, जिससे कि उन्हें किसी सूटकेश में रख सके। इसके बाद आरोपी ने शव को सूटकेश में रखकर गली में छुपा दिया। प्रशांत अपने पिता से बाइक खरीदने के लिए 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
ऐसे खुली मामले की पोल
जब रात को पूरा परिवार शादी से घर लौटा तो परिजनों को मुरलीधर कहीं नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने प्रशांत गुप्ता से इसके बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन वो स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता पाया। (Gorakhpur News)
इस पर घर वालों को शक हुआ और उन्होंने मुरलीधर की छानबीन शुरू कर दी। इसी दौरान परिजनों को गली में पहचाना सा सूटकेश नजर आया। (Gorakhpur News)
[caption id="attachment_29530" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
जब परिवार के लोगों ने इसे खोलकर देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। इसके बाद मृतक के छोटे बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया। (Gorakhpur News)
Also Read:
4 Messaging Apps That Offer an Alternative to WhatsApp
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। (Gorakhpur News)
Also Read:
आज से शुरू होगा Madhya Pradesh विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण