सभी विशेषज्ञों का यह मानना है कि अच्छी इम्यूनिटी कोरोना को हराने में सफल हो रही हैं वहीं कुछ आदतें हैं जो आपकी इम्यूनिटी को जरूरत से ज्यादा कमजोर बना रही हैं जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

COVID-19 की दूसरी लहर का प्रकोप लगातर बदतर होता जा रहा है, भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञ तेजी से बड़ती कोरोना मरीजों की संख्या से जूझ रहे हैं। लेकिन फिर भी कोरोना पर काबू पाना कठिन लग रहा है।
हालात खराब हैं लेकिन कुछ चीजें हैं जो कोरोना मरीजों के खुद के हाथ में हैं। ऑक्सीजन की की समस्या को अगर अलग रख दिया जाए तो कुछ सामान्य आदतों का ध्यान रखकर कोरोना वायरस से लड़ने में अच्छी मदद मिल सकती है।
सभी विशेषज्ञों का यह मानना है कि अच्छी इम्यूनिटी कोरोना को हराने में सफल हो रही हैं वहीं कुछ आदतें हैं जो आपकी इम्यूनिटी को जरूरत से ज्यादा कमजोर बना रही हैं जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।
अगर आप कोरोना के संपर्क में आ चुके हैं या आपके आस पास के लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं तो यह चेतावनी हैं कि आप अपनी इम्यूनिटी का खास ध्यान रखें।
आइए बात करते हैं उन चीजों के के बारे में जो आपकी इम्यूनिटी को तेजी से कमजोर करती है और कोरोना वायरस से लड़ने में आपको कमजोर बनाती हैं।

अगर आप कोरेाना संक्रमित हो चुके हैं तो आपको कुछ दिनो के लिए शराब से दूरी बना लेनी चाहिए, विशेषज्ञ बताते हैं कि शराब पीने से कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं और इससे इम्यूनिटी पर सीधा असर पड़ता है। और यदी आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो आपको इम्यूनिटी पर खास ध्यान देना जरूरी है।

किसी भी प्रकार के तम्बाकू का सेवन करने से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है और श्वसन संबंधी कई संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है साथ ही सांस लेने में गंभीरता बढ़ सकती है। COVID-19 एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों पर हमला करती है।
स्मोकिंग फेफड़ों के कार्य को बाधित करता है जिससे शरीर को कोरोनवीरस और अन्य श्वसन रोगों से लड़ने में कठिनाई होती है। उपलब्ध शोध बताते हैं कि धूम्रपान करने वालों को गंभीर COVID-19 परिणामों और मृत्यु के विकास का अधिक खतरा है।

अध्ययनों से पता चला है कि ज्यादा शक्कर का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। और आप बीमार होने की अधिक संभावना रखते हैं। साथ ही यदि आप जंक फूड और कार्बोहाइड्रेट में उच्च खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ खाते हैं, जो शरीर में शर्करा के रूप में काम करता है, तो आप अपने शरीर की बीमारी को कम करने की क्षमता को कम कर सकते हैं। इसलिए कोरोना से लड़ते समय इन चीजों से दूर रखें ताकि आपकी इम्यनिटी कोरोना से अच्छी तरह लड़ पाए।

काफी दिन से पैकेट में रखा खाना या बासी खाना भी बुखार के मरीजों के लिए बहुत नुकसान दायक है, यह आपकी इम्यूनिटी पर सीधा असर डालता है साथ ही खराब खाने से पेट खराब हो सकता है जो आपको बीमारी में और भी कमजोर बना सकता है।
अगर शरीर में कोरोना के लक्षण दिखें तो इन बातों का रखें ध्यान