Digvijay Singh: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कॉंग्रेस ने पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को लेकर बड़े फैसले लिए है। अब पार्टी उन्हें पुनः प्रदेश में ऐक्टिव करने का प्लान बना रही है। अगर पार्टी का प्लान काम कर गया तो आगमी विधानसभा चुनाव...

Source - Google[/caption]
Digvijay Singh: प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार उनके लिए एक कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है, जिसमें उन्हें विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करवाया जाएगा।
इसकी शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। जहां दिग्विजय सिंह सबसे पहले यहां की 6 विधानसभा का दौरा करने वाले हैं, और इससे वो आने वाले विधानसभा चुनावों में कॉंग्रेस के लिए हवा बनवाने की कोशिश करेंगे, पार्टी को उम्मीद है कि इन दौरों से उन्हें चुनावों में फायदा होगा।
Source - Google[/caption]
Digvijay Singh: मध्यप्रदेश में कॉंग्रेस दिग्विजय सिंह को दोबारा ऐक्टिव करने जा रही है है। इसे चुनावों में वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है। इसके तहत दिग्विजय सिंह 17 फरवरी को विधानसभा क्षेत्रों के दौरे की शुरुआत करेंगे।
सबसे पहले वो 17 फरवरी को भोपाल के बैरसिया और गोविंदपूरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद अलग अलग तारीखों पर अन्य क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।
Source - Google[/caption]
ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री कैबिनेट के सभी मंत्रियों को जल्द ही बैठक के लिए बुला सकते हैं भोपाल
विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही वो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दिग्विजय सिंह की कोशिश होगी की वो संगठन को मजबूत करने के साथ ही आम लोगों से भेट कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर सकें।
ये भी पढ़े: Pulwama Attack: की चौथी बरसी आज,दिग्विजय सिंह ने फिर उठाए सवाल, कहा इंटेलिजेंस फेलियर से जवान हुए शहीद