मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के जरिए अक्षय पात्र फाउंडेशन (Akshaya Patra Foundation) के भोपाल (Bhopal) स्थित केंद्रीयकृत रसोई घर का लोकार्पण किया है। इसके तहत स्कूली बच्चों को गर्...

इस रसोई के जरिए राजधानी भोपाल (Bhopal) के करीब 50 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को भोजन मुहैया कराया जाएगा। यह रसोई राजधानी भोपाल से 40 किमी दूर तक स्कूलों में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। इस रसोई में करीब 150 कर्मचारी खाना बनाएंगे और लगभग प्रति घंटे में 20 हजार रोटियां बनाई जाएंगी।मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से @AkshayaPatra फाउंडेशन के भोपाल स्थित केंद्रीयकृत रसोई घर का लोकार्पण https://t.co/t0ZY0SVwVK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 25, 2023
अक्षय पात्र फाउंडेशन के जरिए बनाई गई यह रसोई पूरी तरह से मैकेनाइज्ड (mechanized) होगी। आपको बता दें इस किचन में बनने वाला खाना हाइजीनिक (hygienic) तरीके से बनाया जाएगा, इसमें किसी तरह की गंदगी नहीं होगी।
सब्जियां छीलने, काटना, आटा गूथना और रोटियां सेकने का काम भी मशीनों से ही होगा। इस के अलावा 12 हजार लीटर दाल, 125 किलो चावल एक साथ पक सकेंगे। इस मैकेनाइज्ड रसोई को बनाने में करीब 12 करोड़ की लागत आई है।
आपने हर दिन सरकारी स्कूल में मिड डे मील में मिलने वाले खाने को लेकर गड़बड़ी की बात जरूर सुनी होगी। कभी किसी स्कूल में रोटियां कच्ची तो किसी जगह सब्जी खराब की खबरें आती रहती हैं। इन्हीं परेशानियों से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है।प्रदेश सरकार ने भोपाल के शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक शालाओं के 47, 201 बच्चों हेतु अक्षय पात्र के साथ अनुबंध किया है, ताकि बच्चों को ताजा व स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिले।@AkshayaPatra फाउंडेशन के भोपाल स्थित केंद्रीयकृत रसोई घर का वीसी से लोकार्पण किया। https://t.co/R0z00360E6 https://t.co/Mpxn4nfA1i pic.twitter.com/5PF9bJniNB
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 25, 2023
Also Read: Bageshwar Dham को परिवार सहित जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने FIR दर्ज अक्षयपात्र फाउंडेशन (Akshayapatra Foundation) ने अभी तक देश भर में 65 मैकेनाइज्ड किचन (mechanized kitchen) तैयार किए हैं। कुछ समय पहले यूपी के वाराणसी में भी सीएम योगी ने रसोई का निरीक्षण किया था। यह 66 वीं रसोई भोपाल में बनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह दो साल पहले ही बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन कोरोना की वजह से सेवाएं शुरू नहीं हो सकी थीं। अब इस रसोई के माध्यम से 900 स्कूलों के करीब 50 हजार बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। Also Read: 25 जनवरी को मनाया जाता है मतदाता दिवसअक्षय पात्र फाउंडेशन के मेगा किचन का शुभारंभ। #Bhopal @AkshayaPatra https://t.co/Q5ynV5rDKr
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 25, 2023