राजधानी Bhopal में होने वाला है एमपीटी डीडीएक्स ड्राइव इन सिनेमा में जिफलिफ इंडिस्तान म्यूजिक फेस्टिवल। ये म्यूजिक फेस्टिवल 18 एवं 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। मप्र टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित हो रहे म्यूजिकल फेस्ट में ख्यात गायक लकी अली, थैक्कु...

Credit: Google[/caption]
19 फरवरी 2023 Bhopal फेस्टिवल के दूसरे दिन जिलफ़ील की शुरुआत कवीश सेठकोलेक्टिवए समूह से होगी, जो पेप्पी हिन्दुस्तानी शास्त्री संगीत की प्रस्तुति देंगे। भारतीय शास्त्रीय संगीत के आधार पर संगीत की विभिन्न शैलियों को प्रस्तुत करेंगे।
इसके बाद बॉम्बे बंदूक ग्रुप पर्फॉर्म करेगा। Bhopal फेस्टिवल की अंतिम प्रस्तुति प्रसिद्ध सिंगर लकी अली की रहेगी, जो मधुर पॉप-रॉक के साथ सूफी संगीत से युवाओं पर थिरकने पर मजबूर करेंगे।लकी अली की पहली एल्बम सनोह काफी सफल रही थी और जिसने उन्हें भारतीय पॉप के लोकप्रिय नामों में शुमार कर दिया।
ऋतिक रोशन की फिल्मों के गानों, ना तुम जानों ना हम और एक पल का जीना में लकी अली ने अपनी आवाज दी है। लकी अली को ना तुम जानों ना हम में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़े: Amit Shash On PFI Ban: आतंकवाद को पाल रहा था पीएफआई, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया
[caption id="attachment_20553" align="alignnone" width="800"]
Credit: Google[/caption]
उन्होंने वर्ष 1996 में सर्वश्रेष्ठ पॉप पुरुष गायक की श्रेणी में अपनी पहली एल्बम के लिए स्क्रीन अवार्ड्स और वर्ष 1997 में चैनल वी व्यूअर चॉइस अवॉर्ड जीता था। लकी अली अपनी विशिष्ट शैली, विरस आवाज और गाथा शैली के गायन के लिए भी जाने जाते हैं। लकी अली के संगीत एल्बम में आजादी, अकेलेपन, अस्थिरता आदि जैसे भाव झलकते हैं। लकी अली कहो ना प्यार है के जरिए भारतीय पार्श्व गायन के दृश्य में प्रवेश किया था।
यह भी पढ़े: Sushma Swaraj’s Birth Anniversary: From Youngest to Become Cabinet Minister to Serving as Minister of External Affairs!!