Fighter Jet F-35: यदि आप आर्मी के फाइटर जेट की थोड़ी नॉलेज रखते हैं तो आप अमेरिका के Fighter Jet F-35 के बारे में तो जानते ही होंगे क्योंकि यह दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट में से एक है लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सबको चौंका के रख दिया ह...

आपको बता दे की यह फाइटर जेट अमेरिका के चार्ल्सटन शहर में लापता हो गया है और इस फाइटर जेट के पायलट ने प्लेन से कूदकर अपनी जान तो बचा ली है लेकिन उसके बाद यह फाइटर जेट चार्ल्सटन शहर की दो झीलों के आसपास गायब हो गया है जिसके बाद इसे ढूंढने के लिए सेना की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें इसके बारे में जानकारी दी गई और साथ ही एक नंबर भी जारी किया गया ताकि स्थानीय लोग इसके बारे में सेना को जानकारी दे सके और सुना की तरफ से इस फाइटर जेट को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:- Health Tips: नींबू कर सकता है ब्लड प्रेशर कम, जानिए किस प्रकार मिलेगा इस फल से फायदा
अमेरिका के फाइटर जेट एफ-35 के गायब होने के बाद एक हेलीकॉप्टर से इस फाइटर जेट की खोज की जा रही है और वही सेना के द्वारा स्थानीय लोगों से मदद मांगने पर कांग्रेस सदस्य नैंसी मेस ने कहा कि आखिरकार सेना अपने फाइटर जेट को कैसे ढूंढ नहीं पा रही है? क्या उसमें कोई ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगा है जो सेना को स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ रही है।
यह भी पढ़े:- PM Modi आज की कैबिनेट मीटिंग में ले सकते हैं बड़ा फैसला, इन बिलों को दी जा सकती है मंजूरी