• Latest
  • Trending
  • All
Crop prices down

Crop Price down : फसलों के ग‍िरते दाम से फूलीं किसानों की सांसें, बाजार में नहीं मिल रहा उचित रहा भाव

April 10, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Agriculture

Crop Price down : फसलों के ग‍िरते दाम से फूलीं किसानों की सांसें, बाजार में नहीं मिल रहा उचित रहा भाव

Manohar Pal by Manohar Pal
April 10, 2026
in Agriculture
Crop prices down

Crop prices down

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

सिर्फ कागजों में बढ़ रहा एमएसपी, उपज के गिरते दाम से किसान परेशान

Crop Price down : फसलों के लगातार गिरते दामों से किसानों की सांसें फूलने लगी हैं। किसानों की ये समस्या वर्षों से चली आ रही है, ज‍िन फसलों के हम बड़े आयातक हैं, उनका भी सही दाम अपने क‍िसानों को नहीं दे पा रहे हैं। सही दाम से मेरा मतलब एमएसपी से है। एमएसपी मतलब न्यूनतम दाम। उससे कम कीमत म‍िलने का मतलब नुकसान है। इंडो-यूएस ट्रेड डील से फायदा होगा या नुकसान इस पर अभी अंदाजा लगाईए, लेक‍िन जो सच सरकारी आंकड़ों में दर्ज हो चुका है उससे पता चलता है क‍ि क‍िसान क‍ितने बड़े संकट से गुजर रहे हैं। उसी से पता चलता है क‍ि आख‍िर क‍िसान धान, गेहूं की खेती छोड़कर क्यों दलहन-त‍िलहन की ओर नहीं श‍िफ्ट होते।

भारत कृष‍ि प्रधान देश है। यहां लगभग 14 करोड़ क‍िसान पर‍िवार हैं। इसके बावजूद हमने 2024-25 में कृष‍ि उपज के आयात पर 3,13,225 करोड़ रुपये खर्च क‍िए, ज‍िसमें सबसे ज्यादा पैसा खाद्य तेलों और दालों के आयात पर लगाया गया। एक साल में ही हमने लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये के खाद्य तेल और 47 हजार करोड़ की दालें मंगवाई हैं। इसका सीधा मतलब यह है क‍ि भारत खाद्य तेल और दालों की घरेलू जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा।

ऐसे में कायदे से भारत में त‍िलहन और दलहन फसलों की खेती करने वाले क‍िसानों को उनकी उपज की सही कीमत म‍िलनी चाह‍िए, लेक‍िन ऐसा नहीं हो रहा। इंपोर्ट ड्यूटी कम करके, एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर और एक्सपोर्ट बैन करके फसलों का दाम ग‍िराया जा रहा है। इस तरह फसलों के सही दाम का संकट महज ड‍िमांड-सप्लाई से जुड़ा नहीं है, बल्क‍ि यह एक नीत‍िगत चक्रव्यूह है।

RelatedPosts

Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Fruit Horizon 2026

Fruit Horizon 2026 : बागवानी निर्यात को बढ़ावा दे रही सरकार, ‘फ्रूट होराइजन’ बागवानी क्षेत्र में फूंकेगा नई जान, जानें कैसे बढ़ेगी किसानों की आय?

May 6, 2026
Crop Protection

Crop Protection: फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाने किसान कब करें कीटनाशकों का इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका?

May 6, 2026

Rea Also- मप्र में किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय बन रहा कृषि और पशुपालन

 

सोयाबीन भी किसानों को नहीं दिला पा रही राहत

त‍िलहन फसलों में अहम स्थान रखने वाली सोयाबीन की खेती महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रमुख तौर पर होती है। सोया ऑयल दूसरे देशों से मंगाया जा रहा है, लेक‍िन अपने क‍िसानों को हम सही दाम नहीं द‍िला पा रहे हैं। क‍िसान प‍िछले दो वर्ष से सोयाबीन को एमएसपी से कम कीमत पर बेचने के ल‍िए मजबूर हैं। केंद्रीय कृष‍ि मंत्रालय की र‍िपोर्ट बताती है क‍ि जनवरी 2024 में सोयाबीन का एमएसपी 4600 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल था, जबक‍ि बाजार में क‍िसानों को कीमत म‍िली स‍िर्फ 4479 रुपये क्व‍िंटल।

Crop prices down
Crop prices down

जनता में एक धारणा है क‍ि क‍िसानों को सरकार हर साल फसल का दाम बढ़ाकर दे रही है, फ‍िर क‍िसानों में असंतोष क्यों है? दरअसल, यह सच है क‍ि सरकार हर साल एमएसपी बढ़ा रही है, लेक‍िन उसका म‍िलना अधूरा सच है। ज्यादातर क‍िसानों को एमएसपी म‍िलती नहीं। सरकार एमएसपी घोष‍ित करती है, लेक‍िन अपने ही तय क‍िए गए दाम को द‍िलाने की कोई ‘गारंटी’ नहीं देती. सोयाबीन इसका बड़ा उदाहरण है. जनवरी 2025 में सोयाबीन की एमएसपी 4892 रुपये थी, लेक‍िन बाजार भाव पहले से भी कम होकर महज 4070.96 रुपये रह गया।

अक्टूबर 2025 में सोयाबीन का एमएसपी बढ़कर 5328 रुपये हो गया, लेक‍िन बाजार भाव पहले से भी घटकर महज 3941.56 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल ही रह गया। इसका बाजार भाव जनवरी 2026 में बढ़कर 4976.72 रुपये तक पहुंचा। हालांक‍ि, यह भी एमएसपी से कम ही है। महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक में, नेताओं ने सोयाबीन कीमत की द‍िलाने के ल‍िए ज‍ितने भी दावे क‍िए हैं वो सब फ्लॉप साब‍ित हुए हैं।

 

तुवर दाल का दाम

भारत में तूर सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में शाम‍िल है। एक तरफ हम दालों का आयात कर रहे हैं तो दूसरी ओर अपने क‍िसानों को सही कीमत नहीं दे रहे हैं। केंद्रीय कृष‍ि मंत्रालय की र‍िपोर्ट बताती है क‍ि जनवरी 2025 में तूर दाल का एमएसपी 7550 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल था, जबक‍ि क‍िसानों को बाजार में भाव म‍िला 7310.24 रुपये क्व‍िंटल का।

इसी तरह नवंबर 2025 में तुवर यानी अरहर दाल का एमएसपी तो बढ़कर 8000 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल हो गया, लेक‍िन बाजार भाव घटकर 6209.83 रुपये ही रह गया। जनवरी 2026 में बाजार भाव बढ़कर 7376.42 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल हुआ, हालांक‍ि यह भी एमएसपी से करीब छह सौ रुपये कम है।

 

मक्का ने द‍िया धक्का

मक्का वह फसल है ज‍िसकी खेती के जर‍िए अन्नदाता को ऊर्जादाता बनने का ख्वाब द‍िखाया गया. क‍िसानों ने मक्के की खेती का व‍िस्तार करके भारत को इस मामले में आत्मन‍िर्भर बना द‍िया. लेक‍िन, उन्हें उसकी कीमत नहीं म‍िली। कागजों में एमएसपी बढ़ती रही लेक‍िन बाजार में दाम नहीं बढ़ा। क्योंक‍ि सरकार ने 2024-25 में करीब 9.7 लाख मीट्र‍िक टन मक्का आयात कर ल‍िया। मार्च 2025 में मक्के का एमएसपी 2225 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल तय क‍िया गया, लेक‍िन क‍िसानों को बाजार में दाम म‍िला 2176.61 रुपये. जनवरी 2026 में मक्के का एमएसपी बढ़कर 2400 रुपये क्व‍िंटल हो गया, लेक‍िन, असल में क‍िसानों को कीमत म‍िली स‍िर्फ 1664.59 रुपये प्रति क्विंटल।

क‍ितना रहा कॉटन का भाव
कॉटन एक कॅमर्श‍ियल क्रॉप है। ग‍िरते दाम, गुलाबी सुंडी की समस्या, अच्छे बीजों का अभाव और सस्ते आयात ने इसकी खेती करने वाले क‍िसानों का हौसला तोड़ द‍िया है. अगस्त 2024 में कॉटन का एमएसपी 6620 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल था, जबक‍ि क‍िसानों को बाजार में दाम म‍िला 6046.01 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल का। जनवरी 2026 में कॉटन का एमएसपी बढ़ाकर 7710 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल कर द‍िया गया, लेक‍िन क‍िसानों को बाजार में कीमत म‍िली एमएसपी से कम महज 7359.72 रुपये की। नतीजा यह है क‍ि कॉटन की खेती का एर‍िया घट रहा है।

Read Also- खेती को नुकसान से बचाएंगे ये ऐप्स, फसल कब बोएं, कब बेचें बताएंगे उचित तरीका

बाजरा से बर्बादी

बाजरा एक प्रमुख श्रीअन्न यानी मोटा अनाज है। मोटे अनाजों को लेकर 2023 में हमने म‍िलेट ईयर का जश्न मनाया था। इस दौरान बड़ी-बड़ी बातें हुई थीं, लेक‍िन, दाम के मामले में इसकी बड़ी दुर्गत‍ि हो रही है। जनवरी 2025 में बाजरा का एमएसपी 2625 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल तय क‍िया गया था, जबक‍ि बाजार भाव महज 2344.03 रुपये रहा। जनवरी 2026 में बाजरा का एमएसपी बढ़कर 2775 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल हो चुका है, ले‍क‍िन असल में क‍िसानों को बाजार में भाव म‍िला महज 2365.65 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल का। राजस्थान जैसे सबसे बड़े बाजरा उत्पादक सूबे में एक दाने बाजरे की भी सरकारी खरीद नहीं हुई है।

हमने ज‍िनके दाम की दुर्दशा पर बात की है वो सब ऐसी फसलें हैं ज‍िन पर द‍िल्ली दरबार वाले अर्थशास्त्री अक्सर ज्ञान देते रहते हैं क‍ि क‍िसानों को धान-गेहूं छोड़कर दलहन, त‍िलहन और मोटे अनाजों की खेती करनी चाह‍िए। सच तो यह है क‍ि क‍िसान गेहूं-धान छोड़ने को तैयार हैं, लेक‍िन सरकारी तंत्र उसे वह कीमत भी द‍िलाने को तैयार नहीं है, ज‍िसे वो खुद तय करता है, ज‍िसे कैब‍िनेट पास करती है. अगर दलहन, त‍िलहन और मक्के की सही कीमत नहीं म‍िलेगी तो यकीन मान‍िए क‍ि इनकी आयात न‍िर्भरता बढ़ेगी। आज उसकी कीमत क‍िसान चुका रहा है, कुछ समय बाद कंज्यूमर भी चुकाएगा।

Tags: Agri NewsCrop prices downEquipment Reviews and OrganicFalling crop pricesFarmer NewsGovernment SchemesKisan NewsKisan Samacharminimus support PriceMSPprices in the marketएमएसपीकिसानदेश की अर्थव्यवस्थाफसलों के ग‍िरते दाम
ADVERTISEMENT
Previous Post

MP me Rashan : मप्र में अब 1.32 करोड़ लोगों को बिना समस्या मिलेगा राशन, 28 हजार दुकानों की बायोमेट्रिक मशीनें थी ठप

Next Post

Benefit to farmers : किसानों के हित में बड़ा फैसला, दलहन की खेती पर मिलेंगे 10 हजार प्रति हेक्टेयर

Next Post
Benefit to farmers

Benefit to farmers : किसानों के हित में बड़ा फैसला, दलहन की खेती पर मिलेंगे 10 हजार प्रति हेक्टेयर

Indore News

Indore News: इंदौर में क्लासमेट के कमरे में मिला MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव, 3 दिन से थी लापता

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.