5 दिन से लोग हो रहे थे परेशान, राशन दुकानों के लगा रहे थे चक्कर

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब 1 करोड़ 32 लाख लोगों को बिना किसी समस्या के राशन (MP me Rashan) मिलने लगेगा। दरअसल, पिछले 5 दिन से 28 हजार से ज्यादा राशन दुकानों की बायोमेट्रिक (PoS) मशीनें सर्वर डाउन होने से नहीं चली थी। इस कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार को तकनीकी समस्या को दूर कर दिया गया। अफसरों का कहना है कि शुक्रवार से नियमित रूप से राशन का वितरण होगा। ऐसे में अब लोगो को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

अंगूठा लगाने के बाद ही दिया जाता है राशन

राशन दुकानों पर विजन टेक कंपनी ने बायोमेट्रिक मशीन लगाई है। इसमें अंगूठा लगाने के बाद ही राशन दिया जाता है। इसी मशीन में दिक्कतें हो रही थीं। पिछले 5 दिन से सर्वर डाउन रहा। इस वजह से राशन का वितरण नहीं हो पा रहा था।

Ration in MP
Ration in MP

सॉफ्टवेयर भी हो रहा था अपडेट

जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि पिछले 5 दिन से सर्वर में दिक्कत आ रही थीं। वहीं, मशीनों में अपग्रेडशन हो रहा था। सॉफ्टवेयर भी अपडेट हो रहा था। इस कारण राशन का वितरण नहीं हो सका। गुरुवार को समस्या दूर हो गई। शुक्रवार को नियमित रूप से बिना दिक्कत के राशन का वितरण हो सकेगा।

Read Also- असमय टूटते-झड़ते बालों से आ गए हैं तंग तो अपनाएं ये रामबाण उपाय

भोपाल में 502 दुकानें, साढ़े 3 लाख हितग्राही

राशन के दायरे में एमपी के 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 841 लोग आते हैं। इन्हें 28 हजार 70 दुकानों से राशन का वितरण हो रहा है। भोपाल में 502 दुकानें हैं। जहां से 3.50 लाख लोगों को राशन वितरण होता है।

 

इतना मिलता है राशन

प्राथमिक परिवार को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य के हिसाब से राशन दिया जाता है। इनमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल हैं। अंत्योदय परिवार को 35 किलो (प्रति परिवार) राशन दिया जाता है। इसमें 30 किलो गेहूं, 5 किलो चावल शामि हैं। इसके अलावा एक किलो शकर और एक किलो नमक भी दिया जाता है।

 

Read Also- अगर आप भी ले रहे विटामिन डी सप्लीमेंट तो जानें क्या है सही?

 

राशन से जुड़ी मुख्य बातें

पात्रता पर्ची/E-Ration Card: पात्र परिवारों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पात्रता पर्ची जारी की जाती है।

m-Ration Mitra ऐप: प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। यह ऐप राशन कार्ड विवरण, परिवार के सदस्यों की जानकारी और e-KYC की सुविधा प्रदान करता है।

One Nation One Ration Card: अब पात्र लाभार्थी किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से अपना राशन ले सकते हैं।

नया राशन कार्ड: ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव/वार्ड प्रभारी के माध्यम से या लोक सेवा केंद्र से आवेदन किया जा सकता है।

राशन आपके द्वार (पायलट प्रोजेक्ट): दूर-दराज के 89 ब्लॉकों में घर-घर राशन पहुँचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

नॉमिनी सुविधा: बुजुर्ग या दिव्यांग लाभार्थी अपना राशन लेने के लिए नॉमिनी नामांकित कर सकते हैं।