Your Money Your Right: हम में कइयों के साथ ऐसा होता होगा कि नौकरी, शहर या बैंक बदलने के दौरान पुराने एकाउंट/ FD या सेविंग्स की जानकारी गुम हो जाती है या कई बार हम भूल जाते हैं। यही वजह है कि देशभर के बैंकों में हजारों करोड़ Unclaimed money के रूप में पड़े हैं। इसी पैसे को सही दावेदार तक पहुंचाने के लिए सरकार ने शुरू किया है Your Money Your Right कैंपेन
कई बार परिवारजनों को यह तक पता नहीं होता की माता-पिता दादा-दादी या किसी रिश्तेदार के नाम पर बैंक में पुराना पैसा जमा है जिसे आज भी आसानी से वापस पाया जा सकता है। इन्हीं लोगों की मदद करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया RBI ने शुरू किया है UDGAM पोर्टल, जहां घर बैठे पुराने बैंक अकाउंट/ FD और Unclaimed Deposit की जानकारी खोजी जा सकती है। ऐसे में यदि किसी यूज़र को लगता है कि उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर बैंक में कोई FD या कोई खाता हो सकता है तो एक बार जरूर चेक करें।
क्या है Your Money Your Right कैंपेन और कैसे मिलेगा यह Unclaimed Deposit
जब किसी बैंक अकाउंट/FD या अन्य जमा योजना में 10 साल तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं होती तो बैंक उसे Unclaimed Deposit मान लेता है और इसके बाद यह रकम RBI के डिपॉजिटर्स एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में ट्रांसफर कर दी जाती है।
यह पैसा अकाउंट होल्डर या नॉमिनी कभी भी क्लेम कर सकता है और इसी क्लेम को आसान बनाने के लिए सरकार ने शुरू किया है Your Money Your Right कैंपेन। इस कैंपेन के अंतर्गत RBI UDGAM पोर्टल संचालित कर रहा है जिसमें अलग-अलग बैंकों में पड़ेगी अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस पोर्टल की मदद से यूजर आसानी से पता लगा सकते हैं कि कहीं उनके माता-पिता/दादा-दादी या किसी अन्य सदस्य के नाम पर कोई पुराना बैंक बैलेंस/ FD या ईएनएक्टिव खाता मौजूद तो नही?
Unclaimed Amount कैसे चेक करें?
- Your Money Your Right कैंपेन के अंतर्गत कुछ आसान स्टेप्स के माध्यम से भूला हुआ अकॉउंट/अमाउंट खोजा जा सकता है।
- इसमें सबसे पहले यूजर को UDGAM पोर्टल खोलना होगा।
- यहां मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- OTP वेरीफाई करना होगा और नाम तथा बैंक की जानकारी भरनी होगी और सर्च पर क्लिक करना होगा।
- यदि यूजर को लगता है कि उसके माता-पिता या दादा-दादी के नाम पर कोई खाता हो सकता है तो उसे उनका नाम भरना होगा या उनका मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यदि इस नाम पर बैंक में कोई खाता होगा तो स्क्रीन पर डिटेल आ जाती है।
पैसा वापस लेने के लिए क्या करना होगा?
Your Money Your Right कैंपेन के अंतर्गत यदि पोर्टल पर यूजर को कोई खाता दिखाई देता है तो उसे खाते में पड़ी राशि को क्लेम करना होगा।
क्लेम करने के लिए उसे वेरिफिकेशन पूरा करना होगा जिसमें
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासबुक /अकाउंट नंबर
- एड्रेस प्रूफ
- मोबाइल नंबर
- यदि परिवार वालों के नाम पर खाता है तो उनका डेथ सर्टिफिकेट या लीगल डाक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे।
वर्तमान में हुए सर्वे से पता चला है कि भारतीयों के Unclaimed Asset का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सरकार ने हाल ही में लोकसभा में बताया है कि 2026 में कुल 1.11 करोड रुपए बिना दावा किये हुए सम्पत्ति में शामिल है। इसमे से बैंक खाते में 83000 करोड रुपए से ज्यादा की रकम पड़ी है और इन पर किसी ने दावा नहीं किया। इसीलिए सरकार ने Your Money Your Right कैंपेन को बढ़ावा देने का विचार कर लिया है।
कुल मिलाकर ऐसे यूजर्स जिन्हें लगता है कि उनका बैंक में कोई FD या कोई खाता है जिसके बारे में वे भूल चुके हैं या परिवार में से किसी जिंदा / मृत व्यक्ति का कोई खाता हो सकता है जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है तो जल्द से जल्द UDGAM पोर्टल पर जाकर इस बारे में बताया लगाएं और इस राशि को क्लेम करें।













