देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए इंडियन नेवी के हवाले से बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इंडियन नेवी 10 + 2 B. Tech कैडेट एंट्री स्कीम 2027 बैच के अंतर्गत Indian Navy Recruitment 2026 की प्रक्रिया शुरू करने वाली है।
सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को अलग से कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। यहां उम्मीदवारों का चयन JEE Mains और उनके SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। Indian Navy Recruitment 2026 के अंतर्गत इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन 29 मई 2026 से शुरू हो जाएंगे और अंतिम तारीख 28 जून 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को जहां भारतीय नौसेना की तरफ से B Tech की ट्रेनिंग मिलेगी वहीं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ऑफिसर रैंक की नौकरी भी मिलेगी।
क्या है Indian Navy Recruitment 2026 कैडेट एंट्री सिस्टम ?
Indian Navy Recruitment 2026 कैडेट एंट्री सिस्टम के अंतर्गत भारतीय नौसेना टेक्निकल ब्रांच में अफसर की भर्ती करने वाली है, जिसके लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है और इन उम्मीदवारों को इंडियन नेवल अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती है।
यहां उन्हें इंजीनियरिंग और सैन्य प्रशिक्षण एक साथ दिया जाता है। सबसे खास बात छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्चा भारतीय नौसेना उठाती है और साथ ही ट्रेनिंग के दौरान उन्हें स्टाइपेंड और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं बीटेक की डिग्री पूरी होने के बाद उन्हें परमानेंट कमीशन ऑफिसर के रूप में नियुक्ति भी मिल जाती है।
Indian Navy Recruitment 2026 की मुख्य तारीख और शेड्यूल
- एप्लीकेशन शुरू : 29 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 18 जून 2026
- SSB इंटरव्यू : सितंबर 2026
- कोर्स आरंभ : जनवरी 2027
कौन कर सकता है आवेदन?
- Indian Navy Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- आवेदक का फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स जैसे विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- साथ आवेदक JEE Mains 2026 में शामिल होना चाहिए, क्योंकि इसी स्कोर के आधार पर आवेदक को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
- इस भर्ती प्रक्रिया में अविवाहित पुरुष/ महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
- Indian Navy Recruitment 2026 में उम्मीदवारों से कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
- उम्मीदवारों को उनके एकेडमिक स्कोर के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा।
- इसके बाद SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- SSB इंटरव्यू में फिटनेस जांच, मानसिक क्षमता, नेतृत्व कौशल इत्यादि की जांच होगी और मेडिकल टेस्ट होंगे।
- इसी के बाद फाइनल सूची तैयार की जाएगी और उम्मीदवारों को कोर्स में एंट्री मिलेगी।
इंडियन नेवी भर्ती 2026 Cadet entry scheme के क्या फायदे होंगे?
- Indian Navy Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- साथ ही उन्हें बीटेक की पढ़ाई भी करवाई जाएगी।
- कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें B.Tech की डिग्री दी जाएगी और नौसेना के अधिकारी के रूप में नियुक्ति भी मिलेगी।
- यहां शुरुआती स्तर पर शानदार सैलरी, सरकारी सुविधा, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता और सम्मानजनक जीवन शैली दी जाती है।
कैसे करें आवेदन ?
- Indian Navy Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर कैडेट एंट्री स्कीम 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फॉर्म सबमिट कर देना होगा।
आवेदन से पहले ध्यान देने योग्य तथ्य
- इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट में वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं जो 12वीं PCM से उत्तीर्ण है और जिन्हें जिन्होंने JEE Mains 2026 में हिस्सा लिया था।
- उम्मीदवार का PCM में मिनिमम रिक्वायर्ड अंक होने जरूरी है।
- फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को सही जानकारी देनी अनिवार्य है।
- गलत जानकारी होने पर फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है।
- आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा और दस्तावेज को बताए गए प्रारूप में ही अपलोड करना अनिवार्य है।
कुल मिलाकर वे सभी उम्मीदवार जो नौसेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं साथ ही इंजीनियरिंग क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को इंडियन नेवल एकेडमी Ezhimala में 4 साल फ्री B.Tech ट्रेनिंग दी जाएगी साथ कोर्स के बाद परमानेंट कमीशन ऑफिसर बनाया जाएगा। उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, उनके लिए जरूरी है कि वह समय पर आवेदन करें और जल्द से जल्द SSB की तैयारी शुरू कर दे।
Read More: CUET UG 2026 परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट…28 मई की परीक्षा हुई रद्द!! जल्द होगा नया शेड्यूल जारी













