भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बाली ट्रिप्स की फोटो शेयर की, जिसके बाद इंटरनेट पर उनसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी Sophie Shine की होने लगी।
जी हां, Sophie Shine न बॉलीवुड से ताल्लुक रखती है ना मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उन्होंने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। हाल ही में बाली ट्रिप की रोमांटिक तस्वीर, मंदिर में पूजा करते उनके वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।
Sophie की सादगी, भारतीय संस्कृति के प्रति उनका सम्मान और उनके शांत व्यक्तित्व को देखकर फैन्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर Sophie Shine कौन हैं? क्या करती हैं? और कैसे भी शिखर धवन की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई?

Sophie Shine और शिखर धवन की बाली ट्रिप की तस्वीरों ने बढाई चर्चा
हाल ही में Sophie Shine और शिखर धवन बाली ट्रिप पर गए थे। इसी दौरान शिखर धवन ने बाली वॉटरफॉल के पास की तस्वीरें, मंदिर में पूजा करने के वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खासकर Sophie की तस्वीरों की काफी तारीफ हो रही है, क्योंकि वायरल क्लिप में सोफी शाइन भारतीय परंपरा के अनुसार मंदिर में हाथ जोड़कर पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने पारंपरिक बाली कल्चर के आधार पर कपड़े पहने हुए हैं और इन कपड़ो में वे काफी सुंदर लग रही हैं। मंदिर में भी भारतीय कल्चर को फॉलो करते हुए पूजा कर रही हैं। जिसको देखकर सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि विदेशी होने के बावजूद सोफी भारतीय संस्कृति को अपना रही है और यह बात दिल जीतने वाली है।
आखिर कौन है शिखर धवन की पत्नी Sophie Shine?
सोफी शाइन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन की पत्नी होने के अलावा अपनी एक अलग आइडेंटिटी रखती हैं। उनका एजुकेशन और कॉर्पोरेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है। आयरलैंड के शहर में पली-बढ़ी सोफी ने शुरुआती पढ़ाई आयरलैंड के कॉलेज से पूरी की और उसके बाद लिमिरिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।
पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल मार्केट और क्लाइंट मैनेजमेंट में हाथ आजमाया और फाइनेंस और कारपोरेट सेक्टर में करियर बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक सोफी लंबे समय तक अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में प्रोडक्ट कंसलटेंट और वाइस प्रेसिडेंट जैसे अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। वर्तमान में Sophie Shine ‘The One Sports’ की CEO हैं और शिखर फाउंडेशन की हेड का पद भी सम्भाल रही हैं।

कैसे शुरू हुई शिखर धवन और सोफी की लव स्टोरी?
शिखर धवन और सोफी शाइन दोनों दुबई के किसी रेस्टोरेंट में पहली बार मिले थे और इसके बाद ही दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढा। इसके बाद Sophie Shine शिखर धवन के कई मैचेस में भी स्पॉट की गई। हालांकि शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया से छुपा कर रखा लेकिन धीरे-धीरे सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक अपीयरेंस ने सब साफ कर दिया। कुछ समय पहले ही दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में उन दोनों की बाली ट्रिप की फोटोस ने फैन्स के बीच नई चर्चा छेड़ दी है और नेटीज़न्स को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
सोफी सिर्फ शिखर धवन की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनालिटी और प्रोफेशनल सक्सेस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। Sophie Shine पूरी तरह से कॉर्पोरेट बैकग्राउंड से जरूर आती हैं, लेकिन उनकी सादगी, उनका एलिगेंस और शिखर धवन के साथ उनकी बॉन्डिंग उन्हें हर बार सोशल मीडिया की हैडलाइन बना देते हैं। यही वजह है की बाली की इन इंटिमेट तस्वीरों में लोग जितनी तारीफ शिखर धवन की कर रहे हैं उससे दुगनी प्रशंसा Sophie Shine की हो रही है।













