• Latest
  • Trending
  • All

सांप के काटने पर न करवाएं झाड़ फूंक, अस्पताल जाकर करवाएं सही इलाज 

November 25, 2022
Seed Subsidy

Seed Subsidy: किसानों को मिली बड़ी सौगात, अब धान-दालों और तिलहनों के बीजों पर मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें क्या है प्रक्रिया?

May 12, 2026
Nora Fatehi Body Roll

Nora Fatehi Body Roll से फिर फँसी विवादों में!! सरके चुनर के बाद अब ‘Body Roll’ पर बवाल…हनी सिंह पर भी फूटा नेटीजंस का गुस्सा

May 12, 2026
Mouni Roy

Mouni Roy की शादी खतरे में या यह सिर्फ अफवाह… सोशल मीडिया ड्रामा के बीच पुराने रिश्ते फिर हो रहे वायरल

May 12, 2026
MHA Cyber Security Recruitment 2026

MHA Cyber Security Recruitment 2026: तकनीकी हथियार से देश सेवा का मौका, 2.50 लाख तक की सैलरी..195 पद- 19 मई से पहले करें आवेदन!

May 12, 2026
पश्चिम बंगाल में सरकारी योजना

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं की आई बहार..सुवेन्दु अधिकारी लागू करेंगे आयुष्मान भारत योजना, महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा और ₹3000 की मदद

May 12, 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस

टॉप 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनके टॉपलेस फोटोशूट और बोल्ड तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर कर रही हैं ट्रेंड

May 12, 2026
Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 1450 अंक टूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 1450 अंक टूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

May 12, 2026
007 First Light

PS5 पर अब मक्खन जैसी चलेगी 007 First Light! IO Interactive ने आखिरकार 60FPS गेमप्ले किया कन्फर्म

May 12, 2026
होर्मुज़ की खाड़ी पर ईरान का बड़ा दांव

होर्मुज़ की खाड़ी पर ईरान का बड़ा दांव, अब 500 किलोमीटर तक फैला ‘ऑपरेशन ज़ोन’! अमेरिका-इज़राइल को सीधा संदेश

May 12, 2026
NEET-UG 2026 Paper Leak: महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैला जाल; मास्टरमाइंड मनीष गिरफ्तार, जानें कैसे नासिक में लीक हुआ पहला पर्चा।

NEET-UG 2026 Paper Leak: महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैला जाल; मास्टरमाइंड मनीष गिरफ्तार, जानें कैसे नासिक में लीक हुआ पहला पर्चा।

May 12, 2026
MP BJP Neta

ईंधन बचाने की PM की अपील का MP में उड़ा मखौल, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भोपाल

May 12, 2026
Alum Benefits

Alum Benefits : क्या आप भी रोज़ाना फिटकरी वाले पानी से करते हैं कुल्ला तो जान लें इसका सही तरीका और फायदे ?

May 12, 2026
Wednesday, May 13, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

सांप के काटने पर न करवाएं झाड़ फूंक, अस्पताल जाकर करवाएं सही इलाज 

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter
बरसात के दिनों में सांप के काटने के केस अत्याधिक सामने आते हैं। ग्रामीण और जंगलों से सटे इलाकों में यह घटनाएं और ज्यादा होती हैं। वहीं भारत में आज भी कई लोग सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल न जाकर झाड़ फूंक और तंत्र-मंत्र से इलाज करवाते हैं। ऐसे में पीड़ित की हालत ज्यादा खराब हो जाती है और अक्सर ऐसे व्यक्ति को इसकी कीमत अपनी जान से हाथ धोकर गंवानी पड़ती है। 

भारत में स्नैक मैन (Snake Man) के नाम से मशहूर सर्प वैज्ञानिक रोमुलस व्हिटकर (Romulus Whitaker) की पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस (Public Library of Science) नाम के जर्नल में 2011 में एक प्रकाशित हुई एक रिपाेर्ट के मुताबिक भारत में हर साल जून से सितंबर के बीच 45900 से 50900 लोगों की मौत सांप के काटने से हो जाती है। इन मौतों में 97 फीसदी मौतें भारत के ग्रामीण इलाकों में होती हैं। 

मरने वालों में 59 फीसद पुरुष : 
ऐसा देखा गया है कि सर्पदंश की घटना के बाद जान गंवाने वालों में 59 फीसदी पुरुष होते हैं। वहीं महिलाएं 41 फीसदी हैं। सांप के काटने से होने वाली मौतों में यूपी (8700) नंबर वन है। यूपी के बाद आंध्र प्रदेश (5200) और बिहार (4500) का नंबर आता है। वहीं 2020 में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 20 सालों में भारत में 12 लाख मौतें सांपों के काटने से हुई हैं। 

इनमें से 50 प्रतिशत मौतें रसेल वाइपर, करैत और कोबरा प्रजाति के सांपों के काटने से हुई हैं। इसके अलावा 12 अन्य प्रजातियां भी हैं, जिनके काटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। इन मौतों में से 50 प्रतिशत मानसून यानि जून से सितंबर के दौरान हुई हैं। सबसे ज्यादा मौतें पैरों में काटने से होती हैं।

RelatedPosts

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजना

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं की आई बहार..सुवेन्दु अधिकारी लागू करेंगे आयुष्मान भारत योजना, महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा और ₹3000 की मदद

May 12, 2026
होर्मुज़ की खाड़ी पर ईरान का बड़ा दांव

होर्मुज़ की खाड़ी पर ईरान का बड़ा दांव, अब 500 किलोमीटर तक फैला ‘ऑपरेशन ज़ोन’! अमेरिका-इज़राइल को सीधा संदेश

May 12, 2026
NEET-UG 2026 Paper Leak: महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैला जाल; मास्टरमाइंड मनीष गिरफ्तार, जानें कैसे नासिक में लीक हुआ पहला पर्चा।

NEET-UG 2026 Paper Leak: महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैला जाल; मास्टरमाइंड मनीष गिरफ्तार, जानें कैसे नासिक में लीक हुआ पहला पर्चा।

May 12, 2026
Ranveer Singh Meluha Trilogy

Ranveer Singh Meluha Trilogy के राइट्स खरीद कर अब बनेंगे महादेव… भारत के सबसे बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स की हुई शुरुआत

May 12, 2026

सांप के काटने के आधे घंटे बाद दिखने लगते हैं लक्षण : 
सांप के काटने को अनदेखा नहीं करना चाहिए, बल्कि मरीज को किसी नजदीकी अस्पताल में ले जाना चाहिए। सांप के दांतों के नीचे विष की थैली होती है। काटने पर विष की थैली से जहर सीधे शरीर में खून के माध्यम से फैल जाता है। सामान्तयः जहरीले सांपों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते हैं। गैर विषैले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान हो सकते हैं।

सांप के काटने पर करीब-करीब 95 प्रतिशत मामलों में पहला लक्षण नींद का आना है, इसके साथ ही निगलने या सांस लेने में तकलीफ होती है, आमतौर पर सांप काटने पर आधे घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

 
सांप के काटने पर यह ना करें :  
1. सांप के काटने के बाद काटे जाने वाली जगह को रस्सी से कसकर नहीं बांधना चाहिए। 
2. काटे जाने वाली जगह को ब्लेड से नहीं काटना चाहिए।
3. पारम्परिक तरीकों जड़ी बूटियों का इस्तेमाल न करें।
4. मुंह से खून न चूसें।
5. ओझा और तंत्र मंत्र वालों के पास न जाएं।
6. सांप काटे व्यक्ति के शव को नदी में प्रवाहित न करें।
7. अन्धविश्वास में न पड़े।

 
काटने के बाद तुरंत करें यह काम : 
1. सांप काटे व्यक्ति को दिलासा दें और उसे शांत रहने को कहें।
2. संभव हो तो सांप का फोटो खींच लें।
3. गीले कपडे़ से डंक की जगह की चमड़ी को साफ करें। जिससे वहां पर लगा विष निकल जाये।
4. सांप काटे व्यक्ति को करवट सुलायें, क्योंकि कई बार उल्टी भी होने लगती है। इससे उल्टी श्वसनतंत्र में नहीं जाएगी।
5. जहां पर सांप ने काटा है उस स्थान पर हल्के कपडे़ से बांध दें।

ऐसे करें उपचार : 
1. सांप काटे व्यक्ति को तत्काल नजदीकि अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करें।
2. सांप के जहर का असर खत्म करने के लिए अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया जाता है। सरकारी अस्पतालों में यह इलाज बिल्कुल फ्री होता है।
3. डाक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार उचित उपचार करायें।

 
सांप के काटने से इस तरह बचें :
1. अंधेरे में न जायें।
2. बिलों में हाथ न डालें।
3. झाड़ियों में न जायें।
4. पानी भरे गड्ढे में न जायें।
5. खेतों और जंगलों में बड़े बूट्स पहनकर चलें।     

यह भी पढ़ें : हेपेटाइटिस से दुनिया में हर 30 सेकेंड में होती है एक व्यक्ति की मौत, जानें इस वायरस से बचने के उपाय

ADVERTISEMENT
Previous Post

हेपेटाइटिस से दुनिया में हर 30 सेकेंड में होती है एक व्यक्ति की मौत, जानें इस वायरस से बचने के उपाय 

Next Post

जन्‍मदिन विशेष: संजय दत्त के जीवन के 5 ऐसे डार्क साइड जो संजू फिल्‍म में नहीं दिखाए गये।

Next Post

जन्‍मदिन विशेष: संजय दत्त के जीवन के 5 ऐसे डार्क साइड जो संजू फिल्‍म में नहीं दिखाए गये।

पोर्नोग्राफी केस: राजकुंद्रा पर लगा एक और बड़ा इल्‍जाम, शर्लिन चोपडा ने कहा घर आकर की थी जबरदस्ती

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.