Union Budget 2024 Live Updates: संसद में बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पढ़ें ताजा अपडेट
Union Budget 2024: Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनावी साल होने के चलते लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। सरकार किसान, महिलाओं, युवाओं, रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर बजट में घोषणाएं करने के पहले...
Union Budget 2024: Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनावी साल होने के चलते लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। सरकार किसान, महिलाओं, युवाओं, रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर बजट में घोषणाएं करने के पहले ही संकेत दे चुकी है। आज करीब 11 बजे बजट बजे पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं और छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं। बजट से पहले 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। 31 जनवरी को संसद में बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ। यहां पढ़ें बजट से जुड़ी पल-पल के लाइव अपडेट…
Union Budget 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) थोड़ी देर में बजट 2024 पेश करेंगी। हालांकि, चुनावी साल होने के चलते ये पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट होगा। वित्त मंत्री सीतारमण का ये पहला अंतरिम बजट भी होगा।
लोकसभा चुनाव में कुछ माह शेष होने के चलते वित्त मंत्री इस बजट में कई बड़ी लोकलुभावन घोषणाएं भी कर सकती हैं। इन घोषणाओं में सरकारी कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का भी एलान हो सकता है। वहीं अंतरिम बजट में युवा, महिलाओं और किसानों पर फोकस देखने को मिलेगा।
Budget Session 2024: संसद पहुंचीं सोनिया गांधी
केंद्रीय अंतरिम बजट के पेश होने से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंच गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में सदन में बजट पेश करेंगी।
https://twitter.com/i/status/1752926182465806456
Budget 2024 Live Updates: अंतरिम बजट से रियल एस्टेट को बड़ी उम्मीदें
केंद्रीय अंतरिम बजट पेश होने से पहले सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि अगर रियल एस्टेट उद्योग की बात करें तो इसमें पिछले 2-3 वर्षों में एक बड़ा उछाल आया है और इस बजट से भी काफी उम्मीदें है।
https://twitter.com/i/status/1752919519889367382
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि होम लोन पर राहत मिल सकती है और रियल एस्टेट को उद्योग का दर्जा दिया जाना चाहिए। प्रदीप कुमार ने आगे कहा कि होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये की छूट दी जाती है और मुझे उम्मीद है कि यह छूट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी।
Parliament Budget Live: अंतरिम बजट को मिली राष्ट्रपति मुर्मु की मंजूरी
Union Minister of Finance and Corporate Affairs Nirmala Sitharaman along with Ministers of State Dr Bhagwat Kishanrao Karad and Pankaj Chaudhary and senior officials of the Ministry of Finance called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan before presenting the Union… pic.twitter.com/o2UrUCRuaH
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय(Nirmala Sitharaman) के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय अंतरिम बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। अंतरिम बजट को राष्ट्रपति मुर्मु की मंजूरी मिल गई है।
Xiaomi की पॉपुलर सब-ब्रांड Poco ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे इंतजार की जा रही Poco X8 सीरीज को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। 4 सितंबर 2026 को हुए लॉन्च इवेंट में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन- Poco X8 और Poco X8 Power को पेश किया, जो सीधे तौर पर मिड-रेंज सेगमेंट में बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस और मजबूती पर फोकस के साथ उतरे हैं।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने भारत की ताजा GDP Growth को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भारत की वास्तविक GDP में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 के दौरान 7.8% की वृद्धि दर्ज की गई।
सारंगपुर नगर में अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश और सारंगपुर एसडीएम जय सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम ने बुधवार को भेरूदरवाजा रोड पर अचानक छापेमारी की।
भारत में रसोई गैस यानी LPG की खपत में अगस्त 2026 के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाले Petroleum Planning and Analysis Cell (PPAC) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में देश की LPG खपत सालाना आधार पर 16.15% घटकर 2.42 मिलियन टन रह गई। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 2.89 मिलियन टन था।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिस्टी मुखर्जी, 28, की मंगलवार को बीरभूम जिले में उनके घर पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उनका शव रामपुरहाट के कुसुंबा गांव स्थित घर के दूसरे तल के एक कमरे से दोपहर में बरामद किया गया।
अमेरिका ने 2025 में यूरेनियम उत्पादन तीन गुना से ज्यादा बढ़ाया। जानिए US nuclear fuel supply, uranium enrichment और विदेशी सप्लाई पर अमेरिका की निर्भरता क्यों अहम है।
नेपाल के नुवाकोट में प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी की सूझबूझ से फ्लैश फ्लड के बीच 1,643 छात्र सुरक्षित बच गए। जानिए कैसे समय पर लिया गया फैसला बना जीवनरक्षक।
नेपाल में भारी मानसूनी बारिश के बाद आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच भारत ने गुरुवार को राहत सामग्री लेकर दूसरी उड़ान रवाना की। इस विमान में कुल 37.5 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) सामग्री, जरूरी दवाएं और खाद्य पैकेट शामिल हैं।