Astha Singh HDFC Bank: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे जाति और भाषा से जुड़ी बातों पर बसह हो रही है इस वीडियो में आस्था सिंह यह कहती हुई नजर आई है कि ‘ठाकुर हूं मैं। तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी। इस विवाद के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है कई सारे लोग इस वीडियो पर टिप्पणी कर रहे है इसे जमकर शेयर कर रहे है इस जातिवादी वीडियो के वायरल होते ही बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने अपनी सफाई पेश की है।
दरअसल यह वीडियो कानपुर स्थित एक बैंक की शाखा का है जिसमे आस्था सिंह कार्यरत है इस वीडियो में जातिवाद के नाम पर बहस होती नज़र आ रही है इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
यह वीडियो पनकी स्थित बैंक का बताया जा रहा है

आस्था सिंह का यह वायरल वीडियो कानपुर के पनकी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट बैंक की शाखा का है, जहां आस्था सिंह काम करती है यह वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है आस्था सिंह की किसी बात को लेकर बहस चल रही है और पहले किसी एक महिला से भी बहस होती है, जिसके बाद उनको सब देखने लगते है उनकी इस बसह को लेकर उनकी वीडियो बना रहे है बसह से माहौल बहुत गर्म हो जाता है। आस्था सिंह काफी गुस्से में दिखाई देती हैं और लैपटॉप उठाकर फेंकने की धमकी देती नजर आती हैं। अन्य महिला कर्मचारी जो बैंक में कार्यरत है उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।
देखें आस्था सिंह का वायरल वीडियो – https://x.com/Stackumbrella/status/2021099232267288869
मामला बढ़ने के बाद क्या बोलीं आस्था सिंह?
वीडियो वायरल होते ही विवाद बढ़ने लगा फिर इसके बाद बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने अपना बयान जारी किया जिसमे उन्होंने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने बताया की यह वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई ग्राहक नहीं था, बल्कि उनके साथ काम करने वाली उनकी सहकर्मी रितु के पति थे। आस्था सिंह के अनुसार यह घटना 6 जनवरी 2026 की है और बैंकिंग समय के बाद हुई थी। वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी सहकर्मी रितु ने इस्तीफा दिया था और वे तत्काल रिलीविंग चाहती थीं। इसी मुद्दे को लेकर पहले रितु की सास ने आपत्ति जताई, और बाद में रितु के पति बैंक पहुंचे, जहां उन्होंने अभद्र व्यवहार किया।
जाति पूछी गई, फिर बहस हुई
आस्था सिंह का आरोप है कि सहकर्मी के पति ने पहले उनसे उनकी जाति के बारे में पूछा और इसके बाद आपत्तिजनक व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि “तुम्हारी गर्मी निकाल देंगे” और “हेकड़ी निकाल देंगे” जैसे शब्द कहे गए। आस्था सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी जाति का उल्लेख केवल सवाल के जवाब में किया था, न कि किसी जातिगत भावना के तहत। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने कभी किसी ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया और वायरल हो रहा वीडियो गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है। अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि वह ठाकुर हैं और उन्हें अपनी पहचान पर गर्व है।
वर्तमान में इस पूरे मामले पर न तो बैंक प्रबंधन और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और कर्मचारी की सफाई के बाद अब सभी की नजरें बैंक की आंतरिक जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।











