भारत के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उन पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप लगाया हे। इसके अलावा शालिनी ने यह भी खुलासा कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रह चुके हैं। शालिनी ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हनी ऊर्फ हिरदेश के खिलाफ याचिका दायर की है, एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने हनी सिंह को नोटिस भेज कर इसका जबाव भी मांगा है।

शालिनी ने सिंगर के खिलाफ दर्ज की अपनी याजिका में आरोप लगाया है कि शालिनी को हनी सिंह, उनके माता-पिता और उसके छोटे भाईओं के हाथों ‘शारीरिक शोषण, मौखिक, मानसिक शोषण और भावनात्मक शोषण की कई घटनाओं के अधीन किया गया था।

इतना ही नहीं शालिनी ने अपनी याचिका में हनी सिंह पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। उन्‍होनें कहा कि वह ‘कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध’ रखते है

हनी के चाहने वालों को कई सालों तक पता ही नहीं चला कि वह शादीशुदा हैं। हनी सिंह ने शालिनी को पहली बार 2014 में रियलिटी शो, इंडियाज रॉ स्टार के एक एपिसोड के दौरान जनता के सामने पेश किया गया था।  

यहां देखें वीडियो-

घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत हनी सिंह के खिलाफ मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट में तानिया सिंह के समक्ष कल, 3 अगस्त को मुकदमा दायर किया गया था। दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है।

यह भी जरूर पढें- वायरल वीडियो: गरीब कैब ड्राइवर को एक लड़की ने लगाए 50 से ज्‍यादा थप्‍पड़, इंटरनेट पर वीडियो वायरल-