रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच जंग जारी है, अब तक आयी खबरों के अनुसार दोनों देशों के कई सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुताबिक, रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद शैसतिया क्षेत्र में यूक्रेनी सेना द्वारा लगभग 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन के मुताबिक, उसने क्रामाटोर्स्क क्षेत्र में एक और रूसी विमान को मार गिराया है और खार्किव के पास रूसी सैनिकों के चार टैंकों को जला दिया गया है।

इसके अलावा रूस सशस्‍त्र बलों ने भी 50 से ज्‍यादा यूक्रेन के सैनिकों को मार गिराया है, ये संख्‍या समय के साथ बड़ भी सकती है। हालांकि जंग अभी जारी है और जंग के कई हैरान कर देने वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।

Russia-Ukraine War Videos

Also Read: वीडियो: यूक्रेन ने की भारत से अपील, मोदी की तारीफ करते हुए मांगी सहायता