Russia Ukraine War Live: रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्‍य अभियान करने की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच जंग जारी है, रूस के इस सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन में कम से कम 8 लोग मारे गए और नौ घायल हो गए। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश में गोलाबारी जारी है। IFX समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और सैन्य बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यूक्रेनी सेनाओं ने रूस के 5 विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। मंत्रालय ने कहा, “संयुक्त सेनाओं ने रूस की सशस्त्र सेनाओं को माकूल जवाब दिया है। सैन्य टुकड़ियां अपने स्थान पर तैनात हैं। दुश्मन को नुकसान हुआ है।”

NATO जबाव देने की तैयारी में

रूस के इस अचानक जंग के ऐलान से NATO जबावी कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। रूस द्वारा यूक्रेन पर ‘सैन्य अभियान’ की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि पूरी दुनिया रूस के इस ‘अकारण और अनुचित हमले’ के खिलाफ यूक्रेन के साथ है। उन्होंने कहा, “इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही का इकलौता ज़िम्मेदार रूस होगा…यूएस, हमारे साथी व सहयोगी इसका…माकूल जवाब देंगे।”

 Also Read:  Ukraine vs Russia : किसकी सेना में है कितना दम, युद्ध के बाद कौन जीतेगा