Russia-Ukraine के बीच जंग पिछले 24 घंटे से जारी है और अब तक इस जंग में दोनों देशों के कई लोग मारे जा चुके है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के पहले दिन के बाद 137 यूक्रेनी नागरिक और सैन्यकर्मी मारे गए। उन्होंने बताया कि करीब 316 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने अपने वीडियो संबोधन में आगे कहा, “वे लोगों को मार रहे हैं और शांतिपूर्ण शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। यह गलत है और इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।”

इसके अलावा रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में कई ऐसे वीडियो और तस्‍वीरें सामने आयी हैं जो दिल दहलाने वाली हैं।

Russia-Ukraine crisis Live Update:

रूस के हमले के बीच राष्ट्र के नाम एक वीडियो संबोधन में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, “हमें अपने राज्य की रक्षा के लिए अकेला छोड़ दिया गया है।” उन्होंने कहा, “हमारे साथ लड़ने के लिए कौन तैयार है? मुझे कोई नहीं दिख रहा है। यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है? हर कोई डरता है,” उन्होंने कहा।

यह भी जरूर पढें – Russia-Ukraine War Videos: दोनों देशों से अब तक 100 से अधिक लोगमारे जाने की खबर, यहां देखें जंग के कुछ वीडियो: