कोरोना वायरस के चलते देश में लागू लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वीडियों में 5 अप्रैल रविवार को घर की सभी लाइटों को बंद करके दिया और मोमबत्‍ती जलाने की अपील की है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का  एक वीडियो पोस्‍ट किया।

इस पोस्‍ट में अटल बिहारी वाजपेयी की वो वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपनी मशहूर कविता "आओ फिर से दीया जलाएं" पढ़ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आओ दीया जलाएं।

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on

 

कविता कुछ इस प्रकार है

आओ फिर से दिया जलाएं, भरी दुपहरी में अंधियारा।

सूरज परछाई से हारा, अंतरतम का नेह निचोड़े

बुझी हुई बाती सुलगांए, आओ फिर से दिया जलाएं।।

हम पड़ाव को समझे मंजिल, लक्ष्‍य हुआ आंखो से ओझल।

वर्तवान में मोहजाल में, आने वाला कल न भुलाएं

आओ फिर से दिया जलाएं।।

आहुति बाकी यज्ञ अधूरा, अपनों के विघ्‍नों ने घेरा।

अंतिम जय का वज्र बनाने, नव दधीचि हड्डियां गलाएं,

आओ फिर से दिया जलाएं।।

बता दें कि देशवासियों के लिए जारी वीडियो संदेश में शुक्रवार को पीएम मोदी ने लोगों से दिया, मोमबत्‍ती जलाने के लिए कहा था। उन्‍होंने कहा था, ‘इस रविवार यानी 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौनी देनी है। और प्रकाश के ताकत का परिचय कराना है।‘’

यह भी जरूर पड़े- आरोग्य सेतु कोरोनावायरस ट्रैकिंग ऐप सरकार ने लॉन्च किया, जानिए कैसे करता है काम?