प्रधानमोदी नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश ने कल रात 9 बजे 9 मिनिट पर घर की सभी लाइट बंद करके दिया और मोमबत्‍ती जलाकर एम जुटता परिचय दिया। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी पीएम की अपील का भरपूर साथ दिया। उन्‍होनें अपने निवास पर सभी लाइट बंद करके देश में कोरोनोवायरस को हराने के लिए दिया जलाकर एकजुटता का परिचय दिया।

31 मार्च को, हेराबेन ने अपनी व्यक्तिगत बचत से पीएम-CARES फंड में 25,000 रुपये का दान दिया था जो कोविद –19 के खिलाफ देश की लड़ाई में मदद करने के लिए बनाया गया था।

यह भी जरूर पडें- कोरोना की लड़ाई में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ भी शामिल डोनेट किए 25000 रूपये

जनता कर्फ्यू पर भी, कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उन्‍होनें इस अपील का भरपूर साथ दिया था।

वहीं अगर देशवासियों की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी जी अपील का इस बार भी सभी ने भरपूर समर्थन दिया। लोगों ने रात 9 बजे 9 मिनिट के लिए घर की लाइट बंद करके दिए, मोमबत्‍ती, टार्च जलाकर देश की एकजुटता का परिचय दिया।

यह भी जरूर पड़े- पीएम मोदी की अपील पर कहीं लोगों ने जलाए दिये तो कहीं मनायी गई दीवाली