Madhya Pradesh Shivpuri flood: मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले और यहां के आस पास इलाको श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और रीवा में बाढ़ के कारण हालात काफी गंभीर बताए जा रही हैं। खबरों की माने तो वर्तमान में भारी बाढ़ के कारण लगभग 200 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, और 1100 गांवो में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुए है।

बाढ़ प्रभावति क्षेत्रों और शिवपुरी घटना स्‍थलों से कुछ हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं जो हैरान कर देने वाले हैं।

Madhya Pradesh Shivpuri flood Videos:

हालांकि एक राहत की खबर भी सामने आयी है बाढ़ प्रभावति क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वायुसेना के बाद सेना को भी बचाव कार्य में लगा दिया गया है।

बाढ़ से जुड़ी हाईहाइट्स-

1. तेज बारिश के कारण शिवपुरी स्थित सिंध नदी खतरनाक तरह से उफन रही है। इस कारण नदी पर रतनगढ़ का पुल और लांच पुल पानी में बह गए। रतनगढ़ पुल 10 साल पहले करीब 10 करोड़ की लागत से बनाया गया था। वहीं लांच पुल भी 4 साल पहले ही 7 करोड़ की लागत से बनाया गया था। इस तरह से तेज बारिश ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की परतें भी खोलना शुरू कर दी हैं। 

2.शिवपुरी में भारी बाढ़ और बरसात के बीच फोरलेन नेशनल हाइवे धंसने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिवपुरी के पास एबी रोड में एक पूरा का पूरा ट्रक हाईवे में समा गया है।

3.  तेज बहाव के कारण शिवपुरी ग्वालियर रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी बह रहा है। खतरनाक स्थिति को देखते हुए रेल यातायात को रोक दिया गया है। 

4. भारी बारिश के कारण गुना ग्वालियर रेलवे लाइन भी पानी के नीचे डूब गई है। जिसके कारण रेल यातायात को बंद कर दिया गया है। 

यह भी जरूर पढें-शिवपुरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया नेशनल हाईवे, जमीन में समा गया पूरा ट्रक (देखें वीडियो)