एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान सोशल मीडिया पर अपने बेटे के नाम जहांगीर को लेकर चर्चाओं का विषय बन गए हैं, खबरों की माने तों इस नाम का खुलासा करीना की नई किताब प्रेग्‍लेंसी बाइबिल में इस नाम का खुलासा हुआ है हालांकि करीना ने एक वीडियो इंटरव्‍यू में अपने बेटे का नाम जेह अली खान बताया।  

करीना कपूर खान ने अपनी नई किताब में अपनी प्रेग्‍नेंसी का पूरा एक्‍सपीरियंस शेयर किया है, इस किताब के आखिरी पन्‍नों में उन्‍होनें अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर बताया। जहांगीर मुगल बादशाह जहांगीर के नाम पर रखा गया है जिसका अर्थ होता है पूरी दुनिया का राजा।

मुगल बादशाह के नाम पर रखा गया ये नाम सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बिषय बना हुआ है, कई लोग पिछली बार की तरह इस पर भी करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान को ट्रोल कर रहे हैं।

यहां देखें लोगों की प्रतिक्रिया-

यह भी जरूर पढें- Birthday Special: किस्‍सा जब शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल खो चुकीं थीं अपनी याद्दाश्‍त