सुशांत सिंह राजपूत के मामलें में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा आवाज उठाने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने 21 अगस्त को इंडिया में सबसे प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर ज्वाइन कर लिया।
ट्वीटर पर अपना पहला वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने यह बताया कि ऐसा करने के लिए उन्हें इतना समय क्यों लगा है।
वीडियो में उन्होनें कहा कि “मुझे फिल्मों में काम करते हुए 15 साल हो गए हैं। इन वर्षों में, ऐसे कई मौके आए हैं जब सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए कई एजेंसियों और कई ब्रांडों ने उन्हें करोड़ों के ऑफर दिए। और कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर होना चाहिए। मुझे डायन (चुडैल) कहा गया है और लोगों ने इस तथ्य का फायदा उठाया है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं।”
“मैंने सोशल मीडिया से दूर रहना चुना क्योंकि मैंने अपने दर्शकों से कभी कोई दूरी महसूस नहीं की। मैंने हमेशा महसूस किया है कि अगर मुझे कुछ भी कहना था, तो मुझे ऐसा फिल्मों के माध्यम से कहना चाहिए। मैंने महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रवाद के बारे में बात की है। मुझे विश्वास था कि मैं कलात्मक तरीके से अपनी बात रखूंगी लंबे समय से मेरा यही रुख रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ने मेरा नजरिया बदल दिया है। “इस वर्ष, मैंने सोशल मीडिया की शक्ति पर ध्यान दिया। मैंने देखा है कि कैसे पूरी दुनिया सुशांत के लिए लड़ने के लिए एक साथ आई और सफलता मिली, जिसने मुझे चीजों के बारे में सकारात्मक महसूस कराया।”
“मुझे उम्मीद है कि अगर हम सब एक साथ हो जाएं, तो हम अपनी आवाज उठा सकते हैं और सुधार शुरू कर सकते हैं। यही कारण है कि इस महीने मैं ट्विटर से जुड़ गयी हूं और मैं उत्साहित हूं। मैं आपकी निरंतर सहायता और सहयोग चाहती हूं। मैं इस अद्भुत यात्रा का इंतजार कर रही हूं जहां बहुत सारे अद्भुत लोग हैं। इस अवसर के लिए धन्यवाद।”
यहां देखें वीडियो-
This is for my twitter family ???????? pic.twitter.com/KGdJPPWrQ1
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 21, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद कंगना कई विषयों पर बात कर रही हैं। उन्होंने करण जौहर, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, आमिर खान और दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों को निशाना बनाया है। कंगना सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं।
यह भी जरूर पढ़े- इंदौर: पुलिस ने बीच सड़क पर दी अपराधियों को सजा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो











