• Latest
  • Trending
  • All

India’s Most Haunted Place: भानगढ़ के किले का वो रहस्‍य जिससे ये हमेशा के लिए बन गया भूतिया किला

November 25, 2022
NEET UG 2026 Answer Key: NTA जल्द खोलेगी Answer Key Challenge Window, ऐसे करें प्रोविजनल आंसर की चेक

NEET UG 2026 Answer Key: NTA जल्द खोलेगी Answer Key Challenge Window, ऐसे करें प्रोविजनल आंसर की चेक

May 9, 2026

Katy Perry FIFA World Cup 2026: लॉस एंजेलिस में ओपनिंग सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म, शकीरा भी लाएंगी नया गाना

May 9, 2026
Megan Fox Machine Gun Kelly awkward kiss viral video

Megan Fox Machine Gun Kelly awkward kiss viral video ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी…ये प्यार है या पब्लिसिटी स्टंट!!

May 9, 2026
RR vs GT

RR vs GT IPL 2026 प्रीव्यू – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच का विवरण

May 9, 2026
Shahid Kapoor Kiara Advani

Shahid Kapoor Kiara Advani करेंगे रोमांस!! लव स्टोरी या इमोशनल ट्विस्ट? फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज

May 8, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
Saturday, May 9, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

India’s Most Haunted Place: भानगढ़ के किले का वो रहस्‍य जिससे ये हमेशा के लिए बन गया भूतिया किला

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह है जहां दावा किया जाता है कि आज भी वहां भूतों का साया है। ऐसी ही एक जगह भारत के राज्य राजस्थान में स्थित है। राजस्थान को किलों का गढ़ कहा जाता है। यहां हर एक किले का अपना एक अलग महत्व है। ऐसा ही एक किला है ‘भानगढ़ का किला’, जिसको भूतिया महल के नाम से जाना जाता है। इस किले में कोई भी सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद नहीं जाता और जो जाता वो वापस नहीं आ पाता है।

क्यों कहा जाता है भानगढ़ किले को भूतिया महल..?

स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने यहां बहुत सी आसामन्य घटनाएं घटित होती देखी है। इसलिए ये किला भूतिया किस्सों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहता है। लोगों का कहना है कि इस किले में कोई नहीं रहता है इसके बावजूद यहां अजीब-अजीब अवाजें सुनाई देती है। एक औरत के चिल्लाने, चूड़ियां तोड़ने और रोने की भी आवाजें सुनाई देती है। साथ ही उनका कहना है कि इस किले से संगीत की आवाजें भी आती हैं और कभी-कभी यहां किसी के होने की परछाइयां भी नजर आती है। जबकि कुछ लोगों ने यहां महसूस किया है कि कोई उनका पीछा कर रहा है। हालांकि ये कहानियां मनगढ़ंत हैं या असल, इस बारे में तो कोई कुछ नहीं कह सकता।

आइए अब जानते हैं कि इस किले को लेकर प्रचलित कहानियों के बारे में-

RelatedPosts

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026

तप्सवी बालूनाथ ने दिया था श्राप-

इस किले के भूतिया होने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं, जिसमें से एक कहानी के अनुसार माना जाता है कि ये किला एक तांत्रिक के श्राप की वजह से बर्बाद हुआ है। भानगढ़ किले का निर्माण गुरु बालूनाथ की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद किया गया था, जो कि एक तपस्वी थे। गुरू बालूनाथ को ध्यान में रहना बेहद पसंद था। उन्होंने अपनी स्वीकृति इस शर्त पर दी थी कि इस महल की छाया उनके प्रार्थना स्थल पर नहीं पड़नी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो ये महल तहस-नहस हो जाएगा और फिर जब महल का निर्माण पूरा हुआ, उसकी छाया संत के प्रार्थना स्थल पर पड़ गई और भानगढ़ का ये किला उसी समय तहस नहस हो गया था। संत के क्रोध को झेलने के बाद, भानगढ़ तुरंत एक शापित किले में बदल गया। हैरानी की बात तो यह है कि बालूनाथ का तपस्या स्थल अभी भी खंडहर अवस्था में देखा जा सकता है।

जादूगर सिंघिया ने दिया था श्राप-

बताया जाता है कि एक समय में भानगढ़ की राजकुमारी रत्‍नावती थी जो कि अपने नाम के ही अनुरूप बेहद खुबसुरत भी थी। जिस कारण उनके रूप की चर्चा पूरे भारत में थी और देश के कोने-कोने के सभी राजकुमार उनसे विवाह करने के इच्‍छुक थे। राजकुमारी रत्‍नावती की उम्र महज 18 वर्ष ही थी। एक दिन राजकुमारी अपनी सखियों के साथ बाजार में निकली और एक इत्र की दुकान पर पहुंची। वो इत्रों को हाथों में लेकर उसकी खुशबू ले रही थी। उसी समय उस दुकान से कुछ ही दूरी पर एक सिंघीया नाम का व्‍यक्ति खड़ा होकर उन्‍हे बहुत ही गौर से देख रहा था।

सिंघीया उसी राज्‍य में रहता था और वो काले जादू का महारथी था। ऐसा बताया जाता है कि वो राजकुमारी के रूप का दिवाना था और उनसे प्रगाण प्रेम करता था। वो किसी भी तरह राजकुमारी को हासिल करना चाहता था। इसलिए उसने उस दुकान के पास आकर एक इत्र के बोतल खरीदी जिसे रानी पसंद कर रही थी उसने उस बोतल पर राजकुमारी के वशीकरण के लिए काला जादू कर दिया था।

राजकुमारी रत्‍नावती ने उस इत्र के बोतल को उठाकर वही पास के एक पत्‍थर पर पटक दिया। पत्‍थर पर पटकते ही वो बोतल टूट गया और सारा इत्र उस पत्‍थर पर बिखर गया। फिर वो पत्‍थर फिसलते हुए उस तांत्रिक सिंघीया के ऊपर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरते-मरते तांत्रिक ने शाप दिया कि इस किले में रहने वालें सभी लोग जल्‍द ही मर जायेंगे और वो दोबारा जन्‍म नहीं ले सकेंगे और उनकी आत्‍माएं हमेशा इस किले में भटकती रहेंगी।

तांत्रिक के मौत के कुछ दिनों के बाद ही भानगढ़ और अजबगढ़ के बीच युद्ध हुआ जिसमें किले में रहने वाले सारे लोग मारे गए। यहां तक की राजकुमारी रत्‍नावती भी उस शाप से नहीं बच सकी और उनकी भी मौत हो गई। एक ही किले में एक साथ इतने कत्‍लेआम हुए की उनकी अवाजें वहां आज भी सुनाई देती थी।

तो ये थी वो दोनों कहानियां जिन पर लोग आज भी यकिन करते हैं और रात में वहां जाने से कतराते हैं।

यह भी जरूर पढें – मौत से खेलने के बराबर है भारत की इन 7 डरावनी जगहों पर जाना 

भानगढ़ किला किसने, कहां और कब बनवाया..?

भानगड़ किला 17वीं शताब्‍दी में बनवाया गया था। इस किले का निर्माण राजस्थान के अलवर जिले में मान सिंह के छोटे भाई राजा माधो सिंह ने करावाया था। राजा माधो सिंह उस समय अकबर के सेना में जनरल के पद पर तैनात थे। उस समय भानगड़ की जनसंख्‍या तकरीबन 10,000 थी। भानगढ़ अल्‍वर जिले में स्थित एक शानदार किला है जो कि बहुत ही विशाल आकार में तैयार किया गया था।

चारों तरफ से पहाड़ों से घिरे इस किले में बेहतरीन शिल्‍पकलाओ का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा इस किले में भगवान शिव, हनुमान आदी के बेहतरीन और अति प्राचिन मंदिर विध्‍यमान है। इस किले में कुल पांच द्वार हैं और साथ-साथ एक मुख्‍य द्वार भी है। इस किले में दृण और मजबूत पत्‍थरों का प्रयोग किया गया है जो अति प्राचिन काल से अपने यथा स्थिती में पड़े हुए है।

यह भी जरूर पढें – आइए जानें दिल्ली की खूनी नदी का रहस्य जो बनी कई अज्ञात मौतों की वजह…….

ADVERTISEMENT
Previous Post

10 Ways to Use Tulsi: आयुर्वेद के अनुसार इन 10 तरीकों से किया जा सकता है तुलसी का उपयोग

Next Post

Health Tips: बेफ्रिक होकर खाएं ये नेचुरल मिठाईयां नहीं होगा कोई नुकसान!

Next Post

Health Tips: बेफ्रिक होकर खाएं ये नेचुरल मिठाईयां नहीं होगा कोई नुकसान!

ओमिक्रॉन से बचने के लिये चाहिए अच्‍छी इम्‍युनिटी, इन आसान तरीकों से अपनी इम्‍युनिटी बनाएं मजबूत

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.