• Latest
  • Trending
  • All

Flashback 2020: साल 2020 की ये 20 बड़ी बातें जो भुलाए नहीं भूल पाएगा देश

November 25, 2022
मेधा शंकर

मेधा शंकर: ‘12th फेल’ के बाद भी नहीं मिला काम…आज छा गईं लाइम लाइट में…ह्यूमिलिएशन से हेडलाइन बनने का सफर किया पूरा!!

April 24, 2026
Free Fire Max Redeem Codes Today (24 April 2026)

Free Fire Max Redeem Codes Today (24 April 2026) –लेटेस्ट FF Max फ्री रिवॉर्ड्स, स्किन्स और डायमंड्स ट्रिक

April 24, 2026
Bumper Voting

Bumper Voting : बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

April 24, 2026
Long Distance Relationship Tips

Long Distance Relationship Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो जानिए इंटिमेसी मेंटेन करने के आसान ट्रिक

April 23, 2026
अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!

April 23, 2026
लू से बचाव

लू से बचाव: हीट वेव का हमला… शरीर देता है यह संकेत… समय पर पहचाने और करें यह घरेलू उपाय!!

April 23, 2026
Sugarcane Legislation

Sugarcane Legislation : देश में 60 साल पुराने गन्ना कानून में सुधार की तैयारी, किसानों को होंगे बड़े फायदे-14 दिनों मिलेगी पेमेंट

April 23, 2026
समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी बॉलीवुड छोड़कर गोवा में बस गईं….सोशल मीडिया पर ‘Messy Mama’ बनकर छाईं और अब ‘आखरी सवाल’ से कर रही हैं धमाकेदार वापसी

April 23, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement : किसानों का गेहूं खरीदने बढ़ाई जाएगी समय सीमा, तौल कांटों में दिक्कत होने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज !

April 23, 2026
Moong-chana Benefits

Moong-chana Benefits : अंकुरित मूंग और काले चने सेहत के लिए होते हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन?

April 23, 2026
झांसी रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो

झांसी रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो: सो रही महिला से ऑटो चालक की अभद्रता, वीडियो देख भड़के लोग

April 23, 2026
2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

April 23, 2026
Friday, April 24, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home टॉप न्यूज़

Flashback 2020: साल 2020 की ये 20 बड़ी बातें जो भुलाए नहीं भूल पाएगा देश

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in टॉप न्यूज़
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Bumper Voting

Bumper Voting : बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

April 24, 2026
अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!

April 23, 2026
UP Hadsa

UP Hadsa : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 11 की मौत, जिंदा जले कार सवार

April 23, 2026
Online Gaming New Rule 2026

Online Gaming New Rule 2026: अब ऑनलाइन गेम खेलना पड़ेगा भारी.. 1 मई 2026 से सरकार करेगी गेमिंग की दुनिया पर सर्जिकल स्ट्राइक!!

April 22, 2026

साल 2020  खत्‍म होने की कगार पर है, लेकिन यह भारत के इतिहास का पहला ऐसा साल है जिसे शायद ही लोग कभी भुला पाएं, दिल्‍ली दंगों की बुरी खबर से शुरू हुआ यह वर्ष जाते जाते कोरोना वायरस से लाखों लोगों की जान ले डूबा लेकिन वहीं दूसरी और राममंदिर के शिलाल्‍यास जैसी कुछ अच्‍छी खबरें भी इस साल देखने को मिली।

अगर पूरे साल को पीछे मुड़कर देखा जाए तो कई ऐसी अच्‍छी और बुरी खबर हैं जो आपको जरूर याद होगीं तो आइए 2021 में जाने से पहले 2020 की उन यादों को ताजा करें जो इस साल को हमेशा यादगार बनाए रखेगीं।

साल 2020 की 20 बड़ी बातें-

  1. दिल्‍ली दंगा

2020 की शुरूआत CAA और NRC के विरोध से हुई लेकिन फरवरी आते आते इस विरोध ने खतरनाक रूप ले निया और यह विरोध एक बड़े दंगें में बदल गया। इस दंगें में 53 लोगों ने अपनी जान गवाई और 100 से ज्‍यादा लोग घायल हुए। दंगें के बाद भी CAA और NRC का विरोध जारी रहा और सैकड़ों महिलाएं शाहिन बाग में इस बिल के विरोध में बैठीं।

  1. कोरोना वायरस

दिल्‍ली दंगों से देश उबर ही नहीं पाया था कि कोरोना वायरस ने दस्‍तक दी। वैसे तो कोरोना वायरस के मामले जनवरी में ही सामने आने लगे थे लेकिन इस वायरस से भारत में पहली मौत 17 मार्च को कर्नाटक में हुई। इसके बाद वायरस ने सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी अपना कहर जारी रखा। देश में अब इस वायरस से डेढ़ लाख लोगों की जान जा चुकी है।

  1. यस बैंक फैल हुआ

जिन लोगों के खाते यस बैंक में थे वो इस बात को कभी नहीं भूल सकते,  ये घटना उन लोगों के जिंदगी में बुरी खबर बनकर आयी थी जिन लोगों के लाखों रूपये यस बैंक में फसे हुए थे। मार्च के शुरूआती दिनों में आर बी आई ने यस बैंक पर पाबदियां लगा दी जिससे लोग इस बैंक से सिर्फ 50,000 रूपये ही निकाल सकते थे। हालांकि बाद में इस बैंक इन आरबीआई के मदद से रिकवरी कर ली।

  1. महा लॉकडाउन

कोरोना के प्रकोप से देश को बचाने के लिए 25 मार्च से 21 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हुई। यह लॉकडाउन लोगों के जीवन में बहुत बड़े बदलाव लेके आया। किसी ने नौकरी गवाई तो किसी ने घर, कई मजदूर सड़कों पर बेबस देखे गए।  लॉकडाउन के इस कठिन समय में लगभग पर पूरा रोया। एक तरफ कोरोना जान ले रहा था तो दूसरी तरफ दुर्घटनाएं।

लॉकडाउन बीजेपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फैलियर माना गया। कोरोना से जान बचाने के लिए लगाये गये इस लॉकडाउन ने लोगों को इतना मजबूर किया कि हजारों लोगों के आत्‍महत्‍या करने की खबर सामने आयी। सरकार के इस बड़े फैसले से शायद ही कभी लोग उबर पाएं।

  1. निर्भया को इंसाफ

2020 में देश के लिए आयी पहली अच्‍छी खबर जब दिल्‍ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा हुई। 20 मार्च 2020 की सुबह दिल्‍ली में हुए भयानक गैंग रेप के दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। 16 दिसंबर 2012 में हुआ इस भयानाक हादसे ने पूरे देश को हिला दिया था। लोगों ने इस गैंग रेप के दोषियों को सजा दिलाने के लिए 8 साल का इंतजार किया और मार्च 2020 में उनका यह इंतजार खत्‍म हुआ।

  1. कमलनाथ सरकार गिरी

2020 कि एक और अजीब घटना जब मध्‍यप्रदेश की बनी बनाई कांग्रेस सरकार गिरी और चौथी बार शिवराज सरकार बनी। कांग्रेस पार्टी के मुख्‍य सदस्‍य और कार्यकर्ता ज्‍योतिरावदित्‍य सिंधिया ने अपने 22 समर्थकों के साथ इस्‍तीफा दे दिया और बीजेपी ज्‍वाइन की। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव हारने के बाद भी चौथी बार मुख्‍यमंत्री पद के लिए शपथ ली।

  1. अम्‍फान तूफान का कहर

एक तरफ देश कोरोना से लड़ रहा था तो दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में आए अम्‍फान तूफान ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस भयानक तूफान ने देश में 13.9 बिलियन डॉलर का नुकसान किया जिसमें 30 हजार घरों को ढहना और 88 हजार हेक्‍टेयर की खड़ी फसल का खराब होना था। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को कोरोना महामारी से भी खतरनाक बतया था।

  1. लोकस्‍ट अटैक

2020 की एक और हैरान कर देने वाली घटना जब देश को खतरनाक टिडि्डयों के हमले का सामना करना पड़ा। टिड्डियों के दलों ने राजस्‍थान से लेकर मध्‍यप्रदेश और महाराष्‍ट्र तक अपना कहर बरपाया इस हमले में कई राज्‍यों की फसल बर्बाद हुई।

  1. भारत चायना युध्‍द

15 – 16 जून की वो काली रात जब भारत और चायना के सैनिकों के बीच लद्दाख बॉर्डर पर हिसंक झड़प हुई इस झड़प में भारत ने अपने 20 सैनिकों खो दिया। इस खबर के बाद पूरा देश सदमें में रहा, भारत सरकार द्वारा भी कई बड़े कदम उठाए गए, चाइना के पॉपु‍लर एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया गया साथ चायना सभी प्रोडक्‍स को बैन किया गया।

  1. भारत संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा का 8 वीं बार सदस्‍य बना

चीन विवाद और कोरोना के बीच जून में भारत के लिए एक अच्‍छी खबर देखने को मिली, जून 2020 में भारत संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का सदस्‍य बना। 192 वोटों से भारत के पक्ष में 184 वोट मिलें।

  1. बॉलीवुड के अनोखें सितारों ने गवाई जान

2020 बॉलीवुड के लिए सबसे बुरा साल रहा है। बॉलीवुड फिल्‍मों से पूरी दुनिया में अपना नाम करने वाले बॉलीवुड स्‍टॉर इरफान खान,  ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई सितारें दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। बॉलीवुड से सबसे हैरान कर देने वाली खबर तब सामने आई जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्‍महत्‍या की। इस खबर ने देश को हिला कर रख दिया हत्‍या और आत्‍महत्‍या पर सवाल खड़े करने वाली यह घटना सबके जीवन में गहरा प्रभाव छोड गई।  इसके चलते बॉलीवुड ड्रग्‍स मामले भी सामने आए। जिसका खामियाजा स्‍टार किड को भुगतना पड़ा।

  1. रॉफेल विमान की धमाकेदार एंट्री

चीन विवाद के बीच भारत फ्रांस के रिश्‍ते काम आए और आसमान में देश ने अपनी ताकत का ऐलान किया। रॉफेल की एंट्री से पूरी दुनिया की नजर भारत पर रही। 27 जुलाई को पूरे देश ने त्‍यौहार मनाया जब 5 रॉफेल विमान ने भारत की भूमि पर कदम रखा। इसके बाद नवंबर में भी भारत रॉफेल विमान खरीदे। भारत फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान का सौदा हुआ है।  

  1. विकास दुबे एनकाउंटर केस

कानपुर से आयी एक खबर जो सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियां में भी चर्चाओं मे रही। 3 जुलाई को इस खबर में कानपुर का बिकरू गांव अचानक चर्चाओं में आ गया जब कुख्‍यात गैंग्‍सटर विकास दुबे ने अपने साथिओं के साथ आठ पुलिसवालों को मौत के घात उतार दिया। ये पुलिसकर्मी विकास की गिरफ्तारी के लिए बिकरू गए थे इस घटना के बाद विकास दुबे फरार हुआ पुलिस के साथ पूरा देश उसकी गिरफ्तारी का इंतजार कर रहा था। घटना के आठ दिन बाद पुलिसकर्मी विकास दुबे को मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन से पकड़ने में सफल हुए। लेकिन इस घटना हैरान कर देने वाला मोड़ तब लिया जब सरेडंर करने के बाद भी यूपी में विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया। इसके यूपी पुलिस पर कई सवाल खडे हुए लेकिन तनीजा कुछ नहीं निकला।

  1. राम मंदिर शिलान्‍यास

5 अगस्‍त 2020 में एक और दीवाली मनाई गई जब वर्षों से इंतजार कर रहे रामलला और उनके चाहने वालों को आथोध्‍या से राम मंदिर शिलान्‍यास की खबर मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने राम म‍ंदिर पहुंचकर इस महान काम का शिलान्‍यास किया।

बनने के बाद ऐसा दिखेगा राम मंदिर, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें

  1. बिहार चुनाव

वैसे तो चुनाव कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन कोरोना के बीच हुइ बिहार चुनाव पर सबकी नजर रही। कई पॉट्रीयों के बीच चले इस घमासान का नतीजा नीतिश कुमार के पक्ष में रहा जिन्‍होनें बाद में बिहार सीएम की गद्दी संभाली।

  1. आई पी एल 2020

कई अटखलों के बाद आखिरकार क्रिकेट प्रमियों को अच्‍छी खबर सुनने को मिली। आईपीएल 2020 की यूएई में ही झंडी मिली और करोड़ों लोगों घर बैठकर रोमांचक मैच देखें। 19 सितंबर से चालू हुए इस क्रिकेट संग्राम का फाइनल मुकाबला 10 नवबंर को खेला गया। पांचवी बार चैंपियन बनी रोहित शर्मा की टीम मुबंई इंडियन के लिए हर साल की तरह 2020 भी शुभ रहा।

आईपीएल 2020 के टॉप प्लेयर घोषित हुए ये 7 खिलाड़ी, यहां देखें सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट

  1. देश की जीडीपी में गिरावट

वैसे तो कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर रहा लेकिन जब भारत की अर्थव्‍यवस्‍था की बात सामने आयी तो पूरा देश चिचिंत हो उठा। भारत के इतिहास मे पहली देश की जीडीपी में 23.9 की गिरावट देखी गई।

  1. दिल्‍ली में किसान आंदोलन

CAA और NRC बिलों के विरोध प्रर्दशन से शुरू हुआ साल किसान बिलों के विरोध से खत्‍म होने की कगार पर है। खेती और किसानों के सुधार के लिए मोदी सरकार द्वारा लाए किसान बिल पंजाब और हरियाणा किसानों को पसंद नहीं आए और किसान इनका विरोध करने के लिए दिल्‍ली पर चढ़ाई कर बैठे, किसान और सरकार के बीच ये लड़ाई जारी है नतीजों का इंतजार पूरे देश को है।

यह भी जरूर पढ़े- किसान या देश विरोधी ? किसान आंदोलन के ये अज्ञात वीडियो जिन पर उठे आतंकवाद के सवाल-

  1. शेयर बाजार

कोरोना वायरस के प्रभाव से देश अर्थव्‍यवस्‍था भले ही नीचे गिरी लेकिन शेयर बाजार ने ऊंचाईयां हासिल कीं। सेंसेक्‍स में काफी उछाल देखा गया। इसका स्‍तर 46 हजार 890 तक पहुंच गया। वही दूसरी तरफ निफ्टी ने 13 हजार 740 अंको का मुकाम हासिल किया।

  1. शनि-बृहस्पति आए आमने सामने

400 साल बाद साल 2020 में भारत में एक और एतिहासिक घटना देखी गई। 21 दिसंबर को शनि और बृहस्‍पति के बीच कोणीय दूर महज 0.06 डिग्री रह गई। और इन दोनो को आमने सामने देखा गया। 2020 के बाद अब ये दृश्‍य 2080 में देखा जाएगा।

ये थी साल 2020 की 20 ऐसी बड़ी खबरें जो सोशल मीडिया से लेकर न्‍यूज पेपरों की हाईलाइट बनी रहीं।

यह भी जरूर पढ़ें-2020 के सबसे निडर पत्रकार जिन्होनें सही मायनो में की देश के लिए रिपोर्टिंग

ADVERTISEMENT
Previous Post

नयी सोच: पुणे का यह लड़का लोगों से उनकी कहानी सुनकर देता है पैसे, डिप्रेशन दूर करने का सही तरीका-

Next Post

किसान आंदोलन पर गर्म हुई सियासत, राहुल गांधी ने मोदी सरकार से किए कई बड़े सवाल यहां देखें वीडियो-

Next Post

किसान आंदोलन पर गर्म हुई सियासत, राहुल गांधी ने मोदी सरकार से किए कई बड़े सवाल यहां देखें वीडियो-

Christmas 2020: क्रिसमिस के मौके पर जानिए सीक्रेट सैंटा की अनसुनी कहानी

Recent Posts

  • मेधा शंकर: ‘12th फेल’ के बाद भी नहीं मिला काम…आज छा गईं लाइम लाइट में…ह्यूमिलिएशन से हेडलाइन बनने का सफर किया पूरा!!
  • Free Fire Max Redeem Codes Today (24 April 2026) –लेटेस्ट FF Max फ्री रिवॉर्ड्स, स्किन्स और डायमंड्स ट्रिक
  • Bumper Voting : बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान
  • Long Distance Relationship Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो जानिए इंटिमेसी मेंटेन करने के आसान ट्रिक
  • अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.