• Latest
  • Trending
  • All
Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना, बाइडन पर बरसते हुए कहा- दुनिया हम पर हंस रही

April 5, 2023
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 8, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Sunday, March 8, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home Top News

डोनाल्ड ट्रंप पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना, बाइडन पर बरसते हुए कहा- दुनिया हम पर हंस रही

by Ashvani Pal
April 5, 2023
in Top News, Trending
Donald Trump
0
SHARES
445
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Donald Trump Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 34 संगीन मामलों में आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट ने उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया। यह पैसा एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) को दिया जाएगा। मैनहटन कोर्ट में पेशी के बाद अपने संबोधन में ट्रंप ने जो बाइडन पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कोई भी ‘गैरकानूनी काम’ नहीं किया है, ‘देश नरक में जा रहा है।’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस और अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमें अमेरिका को बचाना होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसे दिन आ सकते हैं। हमारा देश नरक में जा रहा है। मैंने सिर्फ एक अपराध किया है जो है अपने देश की निडर होकर रक्षा करना। हमें निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना है, जो इसे बर्बाद करना चाहते हैं।”

1.22 लाख डॉलर का जुर्माना

Donald Trump Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों से जुड़े केस की सुनवाई के लिए मैनहट्टन की कोर्ट पहुंचे थे। पेशी से पहले मैनहैटन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। ट्रंप पर 34 आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया। यह पैसा एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) को दिया जाएगा।

Donald Trump
credit: google

मुकदमा शुरू होने की संभावना

Donald Trump Case: रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की सुनवाई के दौरान तीन उदाहरणों का हवाला दिया गया। पहला ट्रंप टॉवर के दरबान को 30,000 डॉलर, महिला को 150,000 डॉलर का भुगतान और तीसरे में एक एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को 130,000 डॉलर देने की बात कही। वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिकी जज का कहना है कि ट्रंप के खिलाफ जनवरी 2024 से मुकदमा शुरू हो सकता है।

‘दुनिया अमेरिका पर हंस रही’

रिपब्लिकन नेता ने साथ ही कहा, ‘हमारा देश नरक में जा रहा है। दुनिया पहले से ही हम पर हंस रही है – हमारी खुली सीमाओं और अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के लिए…’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे वक्त में जब हम अमेरिकी इतिहास के सबसे अंधेरे समय से गुजर रहे हैं, तो मैं कह सकता हूं कि कम से कम अभी के लिए मैं बहुत अच्छी स्पिरिट में हूं।’

यह भी पढ़ें: चीन के अरुणाचल स्थित स्थानों के नाम बदलने पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- PM की चुप्पी का परिणाम भुगत रहा देश

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर-बाइडन के लैपटॉप से बाइडन परिवार का अपराध उजागर हुआ है। मेरे खिलाफ यह झूठा केस सिर्फ आने वाले 2024 चुनाव में दखल देने के इरादे से लाया गया है और इसे तुरंत रद्द करना चाहिए। ट्रंप ने अभियोजन पक्ष को वामपंथी करार देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत में मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप

Donald Trump Case: डोनाल्ड ट्रंप पर 34 संगीन आपराधिक कार्यों में उनकी कथित भूमिका के लिए आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। इनमें वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान अपने कथित अवैध संबंधों को छुपाने के लिए एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को हश मनी (मुंह बंद रखने के लिए पैसे) देना और इसे अपने कारोबारी रिकॉर्ड में गलत ढंग से दिखाना भी शामिल है।

चार दिसंबर को अगली सुनवाई 

इसके अलावा ट्रंप पर एक आरोप यह भी लगाया गया है कि उन्होंने एक दरबान को भी पैसे भिजवाए, जिसने कथित तौर पर ट्रंप के विवाहेत्तर संबंधों से जन्मे एक बच्चे के बारे में एक कहानी होने का दावा किया था। सुनवाई के बाद ट्रंप कोर्ट से रवाना हो गए। इस मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। वहीं, ट्रंप आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं।

खुद को बताया निर्दोष

ट्रंप हालांकि इन सभी आरोपों को लगातार नकारते रहे हैं। मंगलवार को मैनहट्टन कोर्ट में पेशी के दौरान भी उन्हें इन तमाम आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। वह अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व या वर्तमान राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें किसी आपराधिक मामले में बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होना पड़ा हो।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ट्रंप के मैनहट्टन कोर्ट पहुंचने से पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वह 8 कारों के काफिले के साथ कोर्ट पहुंचे, जहां पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कुछ ही समय बाद उनके अभियान संचालकों ने उनकी टी-शर्ट पहने एक मगशॉट तस्वीर जारी की, जिसमें कहा गया था कि वे दोषी नहीं हैं।

न्यूयॉर्क मेयर की चेतावनी

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की कोर्ट में पेशी के मद्देनजर पूरे न्यूयॉर्क में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। खासतौर पर मैनहट्टन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में ट्रंप समर्थक भी शहर में जमा थे। ऐसे में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने चेतावनी दी थी कि कानून-व्यवस्था खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: BMC Annihilates Illegal Dargah After Raj Thackeray Posted This Tweet!! See Full Story…

Tags: court appearanceDonald TrumpDonald Trump CaseDonald Trump court appearanceDonald Trump finedDonald Trump NewsStormy Daniel'sTrump
ShareTweetPin
Ashvani Pal

Ashvani Pal

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.