Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक होटल में नये साल की शुरुआत में ही एक हत्या का मामला देखने को मिला है. गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है. उसकी गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट में हत्या की गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई. हत्या का आरोप अभिजीत पर लगा है, जो होटल का मालिक है।

कौन थीं दिव्या पाहुजा?(Who was Divya Pahuja)

  • दिव्या पाहुजा मॉडल और गुरुग्राम के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गडोली(Sandeep Gadoli) की गर्लफ्रेंड थी, जिसे 2016 में मुंबई के एक होटल में मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया था. पुलिस ने कहा था कि 27 वर्षीय मॉडल को मुंबई के होटल में गडोली को फंसाने के लिए हनी ट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया गया था और बाद में उसे कथित तौर पर फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया.
  • गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा गैंगस्टर गडोली के साथ उस होटल के कमरे में थीं, जब उसकी हत्या हुई. गैंगस्टर संदीप(Sandeep Gadoli) की हत्या के आरोप में दिव्या, उसकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था.
  • मुंबई पुलिस ने कहा था वीरेंद्र कुमार उर्फ बिंदर गुर्जर एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह चलाता था और उसने गडोली को रास्ते से हटाने के लिए कथित रूप से हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर एनकाउंटर की साजिश रची थी. गुर्जर मुठभेड़ के समय जेल में था और उसने अपने भाई मनोज की मदद से साजिश रची थी.
  • दिव्या 7 साल तक जेल में रही और पिछले साल जून में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी. दिव्या तब महज 18 साल की थी जब उसे गिरफ्तार किया गया था. दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह भी थी.
  • दिव्या की हत्या का आरोप होटल मालिक अभिजीत और साथियों पर लगा है. दिव्या की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसने अपने साथियों को 10 लाख रुपये भी दिए थे. पुलिस ने इस केस में होटल के मालिक अभिजीत सिंह, प्रकाश और इन्द्राज को गिरफ्तार कर लिया है.

क्यों की गई दिव्या हत्या(Why was Divya murdered)

Divya Pahuja Murder Case

ऐसे आरोप हैं कि दिव्या पाहुजा के पास अभिजीत सिंह के आपत्तिजनक वीडियो थे, जिन्हें उन्होंने हटाने की मांग की। कथित तौर पर उसके इनकार के कारण अभिजीत सिंह और उसके साथियों ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी।

संबंधित स्टोरीज़(Related Stories)

आरोपियों की पहचान(Divya Pahuja Murder Case)

पुलिस ने हत्या की इस वारदात के कुछ घण्टों बाद ही तीनों आरोपियों को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान अभिजीत सिंह निवासी माडल टाउन हिसार उम्र-56 वर्ष, हेमराज निवासी नेपाल उम्र-28 वर्ष व ओमप्रकाश निवासी गांव जुरंथी जिला जलपाईगुडी पश्चिम-बंगाल उम्र-23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आगे की कार्रवाई करेगी।

Also Read: गैंगस्टर गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या के पास थीं किसकी अश्लील तस्वीरें जो बनी हत्या की वजह, जानें