भारत में कोरोना मामलों के साथ साथ आत्महत्या केस भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, शुक्रवार को मशहूर टीवी एंकर प्रिया जुनेजा के आत्महत्या की खबर सामने आयी है।
A News Anchor and Journalist #PriyaJuneja Committed Suicide in Delhi. The Reason Behind this has not been Known Yet. Rest In Peace????#NewsAnchorLife #JournalistLife #Media pic.twitter.com/eYiRzgI5sb
— Tejpal Rawat (@TejpalRawat14) July 31, 2020
न्यूज एंकर प्रिया जुनेजा कई न्यूज़ चैनलों में काम कर चुकीं हैं, खबरों के अनुसार प्रिया हाल ही में नौकरी जाने के कारण डिप्रेशन में थीं जिसके चलते उन्होनें यह कदम उठाया। पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अभी इस मामलें पर जांज कर रही है।
प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट थीं। प्रिया के करीबी लोगों ने बताया कि वह ज्यादातर हंसते-मुस्कुराते हुए ही नजर आती थी। प्रिया ने हाल में सिंगर कैलाश खेर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान लॉकडाउन में परेशानियों के बारे में शेयर किया था। प्रिया एक मॉडल भी थीं।
गुरूवार रात को प्रिया अपने परिवार के साथ डिनर करके अपने कमरे में चली गईं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य की आंख खुली तो प्रिया को अपने कमरे में पंखे पर लटके हुए पाया। रिश्तेदारों के अनुसार प्रिया के पिता सदर बाजार में एक दुकान पर नौकरी करते हैं, घर में प्रिया और उसके पिता ही कमाने वाले थे।
यह भी जरूर पढ़े- रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया नया वीडियो कहा सच की होगी जीत











