Mohammed Siraj: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की जानकारी दी है। सिराज ने बताया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था और उनकी टीम से जुड़ी जानकार...
Mohammed Siraj: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज
(Mohammed Siraj) ने बीसीसीआई की
एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की जानकारी दी है।
सिराज ने बताया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था और उनकी टीम से जुड़ी जानकारी मांग रहा था।
जानकारी के मुताबिक
Mohammed Siraj से टीम से जुड़ी जानकारी मांगने वाला शख्स एक ट्रक ड्राइवर है, जो पिछले मैच में
सट्टेबाजी में बहुत सारा पैसा गंवा चुका था। यह
ड्राइवर Mohammed Siraj से उनकी टीम के बारे में अंदरूनी जानकारी चाहता था। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के भारत आने से ठीक पहले की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसी साल फरवरी और मार्च के महीने में भारत का दौरा किया था, जिसमें चार टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेली गई थी।
[caption id="attachment_48573" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
बता दें कि
भ्रष्टाचार को लेकर
बीसीसीआई ने एक सख्त
आचार संहिता बनाई है। अगर कोई खिलाड़ी या अधिकारी किसी
सटोरिए द्वारा संपर्क करने पर
बीसीसीआई को सूचना नहीं देता है तो बोर्ड उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है।
ड्राइवर ने किया फोन
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पिछले मैच में
सट्टेबाजी के दौरान काफी पैसा गंवाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति (
जो ड्राइवर है)
Mohammed Siraj से टीम के अंदर की खबर चाहता था। उस व्यक्ति ने सिराज को फोन मिलाया। लेकिन इसके बाद मोहम्मद सिराज ने तुंरत यह सूचना बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट को दे दी।
हालांकि यह
सट्टेबाज नहीं था। यह
हैदराबाद का एक ड्राइवर है जो आईपीएल मैचों के दौरान पैसे लगाने का आदी है। उनसे बहुत सारा पैसा सट्टेबाजी में खो दिया है। इसलिए उनसे
Mohammed Siraj से टीम के अंदर की जानकारी लेने के लिए संपर्क किया था।
सिराज ने तुरंत दी सूचना
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर
पीटीआई को बताया। 'सिराज ने इस घटना की सूचना तुरंत
बीसीसीआई की भ्रष्टाचर निरोधक ईकाई को दी।
कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। वहीं इस मामले को लेकर उस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
[caption id="attachment_48574" align="alignnone" width="780"]

credit: google[/caption]
पहले भी हुई है फिक्सिंग
यह पहली बार नहीं है जब
आईपीएल में फिक्सिंग का साया मंडराया है। इससे पहले भी
इंडियन प्रीमियर लीग में
स्पॉट फिक्सिंग हो चुकी है। जब
एस श्रीसंत,
अंकित चाव्हान और
अजित चंदीला को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा
चेन्नई सुपर किंग्स के
गुरनाथ मयप्पन पर भी स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऐसी चीजों से निपटने के लिए कठोर नियम बनाए हैं।