बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से लड़ रहे हैं, फिल्म ट्रेड जर्नलिस्ट कोमल नाहटा ने इस खबर को लेकर मंगलवार देर रात को ट्वीट किया और लोगों से यह खबर साझा की।

वहीं दूसरी ओर संजय दत्त ने भी पोस्ट किया, “हाय दोस्तों, मैं कुछ चिकित्सा उपचार के लिए काम से एक छोटा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वे चिंता न करें या अनावश्यक रूप से अटकलें न लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ, मैं जल्द ही वापस आऊंगा! ”

अभिनेता के एक करीबी दोस्त ने बताया कि संजय कैंसर को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता अपने छोटे बच्चों के बारे में चिंतित हैं, जो इस समय माँ मानयता दत्त के साथ दुबई में हैं। दोस्त ने आगे कहा कि कैंसर ठीक है, लेकिन तत्काल उन्‍हें सही उपचार की जरूरत है। इसलिए, अभिनेता उपचार के लिए अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

सांस फूलने की शिकायत के बाद 08 अगस्त को दत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोविद -19 परीक्षण किया और परिणाम नकारात्मक था। अभिनेता को एक दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

वहीं उनके काम की बात करें तो अपनी फिल्‍म केजीएफ 2 दिखाई देगें। अभिनेता ने अपने जन्मदिन पर अपने पहले लुक पोस्टर को साझा किया था।

यह भी जरूर पढ़े- इन शायरियों की वजह से हमेशा दिलों में जिंदा रहेगें मशहूर कवि  राहत इंदौरी यहां देखें वीडियो