Galgotias University: दिल्ली में हो रहे AI Impact Summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोडोग को पेश किया और बताया जा रहा है की वह रोबोडोग गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बनाया है और इसे यूनिवर्सिटी की खुद की इनोवेशन बताया। लेकिन रोबोडोग पर किसी और कंपनी का...

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह रोबोट डॉग चीन की कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जो पहले से मार्केट में उपलब्ध है इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके बाद यूनिवर्सिटी पर आरोप लगे कि उसने एक विदेशी रोबोट को अपनी इनोवेशन के तौर पर पेश किया. यह मामला इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि यह सब AI Impact Summit जैसे बड़े इवेंट में हुआ, जहां भारत की टेक क्षमताओं और इंडियन इनोवेशन को दिखाने की बात की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद Galgotias University ने सफाई दी. गलगोटिया यूनिवर्सिटी का यह कहना है कि यह रोबोट डॉग का मकसद इंडियन स्टूडेंट्स की लर्निंग को बढ़ाना है ताकि उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज मिल सके। साथ ही साथ यूनिवर्सिटी का यह कहना है कि यह रोबोडोग सिर्फ इनोवेशन के तौर पर दिखाया गया।Galgotias University: AI Impact Summit 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का रोबोट डॉग, निकला चीनी कंपनी का प्रोडक्ट, फिर हुआ वीडियो वायरल#galgotiasuniversity #robodog #robotdog #AIImpactSummit #IndiaAIImpactSummit2026 pic.twitter.com/jyOyELLRpj
— StackUmbrella (@Stackumbrella) February 18, 2026