• Latest
  • Trending
  • All
Adani Group

Hindenburg: Adani Group के विस्तार योजनाओं को बड़ा झटका, 35 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट स्थगित

March 21, 2023
Women's Reservation

Women’s Reservation : पहली बार मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल पास कराने में नाकाम रही

April 18, 2026
भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड

भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड पर मचा बवाल… लोग बोले टॉलरेंस की भी हद होती है!!

April 17, 2026
अफसाना खान

अफसाना खान: बिग बॉस में चाकू उठाया.. गालियों से बवाल मचाया और अब ‘धुरंधर’ की आवाज बनकर बॉलीवुड में छा गई!!

April 17, 2026
अमरावती वायरल MMS Video: 350 से ज्‍यादा अश्‍लील वीडियो, 180 नाबालिग लड़कियों का शोषण, ब्रेकअप हुआ तो Mohammad Ayaz Alias Tanveer बन गया Playboy

अमरावती वायरल MMS Video: 350 से ज्‍यादा अश्‍लील वीडियो, 180 नाबालिग लड़कियों का शोषण, ब्रेकअप हुआ तो Mohammad Ayaz Alias Tanveer बन गया Playboy

April 17, 2026
तारा सुतारिया

तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया ब्रेकअप के बाद आया ट्विस्ट… ‘पीस मोड’ में तारा और वीर की लाइफ में आ गई ‘मिस्ट्री गर्ल’!!

April 17, 2026
SRH vs CSK

SRH vs CSK IPL 2026 मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और Dream11 टीम

April 17, 2026
Vivo Y05

Vivo Y05 लॉन्च: 13 हजार से कम में बैटरी का बादशाह आया, फीचर्स देखकर लोग बोलेंगे पैसा वसूल

April 17, 2026
विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

April 17, 2026
Amravati Viral Video: अमरावती परतवाड़ा केस में नया खुलासा, आरोपी का बर्थडे वीडियो आया सामने, पुलिस पर उठे सवाल

Amravati Viral Video: अमरावती परतवाड़ा केस में नया खुलासा, आरोपी का बर्थडे वीडियो आया सामने, पुलिस पर उठे सवाल

April 17, 2026
समरीन कौर

समरीन कौर के साथ अर्शदीप सिंह ने कर दिया रिश्ता फाइनल? कैमरे में कैद हुआ इशारों का सच!!

April 17, 2026
muskmelon Effects

muskmelon Effects : खरबूजे का ज़्यादा सेवन फ़ायदेमंद नहीं, हो सकता है नुकसानदायक, जानें कैसे?

April 17, 2026
MP Heatwave

MP Heatwave : मध्य प्रदेश में सूर्यदेव उगल रहे आग, पारा 43 डिग्री पार, 20 ज़िलों में लू का अलर्ट

April 17, 2026
Saturday, April 18, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Business

Hindenburg: Adani Group के विस्तार योजनाओं को बड़ा झटका, 35 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट स्थगित

Ashvani Pal by Ashvani Pal
March 21, 2023
in Business, टॉप न्यूज़, ट्रेंडिंग न्यूज़
Adani Group
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

US शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के बाद से Adani Group लगातार उतार-चढ़ाव देख रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से ग्रुप के शेयर रिकवर हो रहे हैं, लेकिन इस रिपोर्ट से गौतम अडानी के विजन और Adani Group की विस्तार योजनाओं को काफी झटका लगा है। इस समस्या से जल्द निपटने के लिए और निवेशकों के भरोसे को जीतने की कोशिश में लगा अडाणी ग्रुप लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रहा है।

Adani Group ने रोका मुंद्रा पेट्रोकैम प्रोजेक्ट 

इसी क्रम में ग्रुप का सबसे नया फैसला मुंद्रा पेट्रोकैम प्रोजेक्ट से जुड़ी है। सूत्रों के अनुसार ग्रुप इस समय कंपनियों के परिचालन को मजबूत करने और निवेशकों की चिंताओं को दूर करने पर फोकस्ड है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Adani Group ने अब गुजरात के मुंद्रा में चल रहे 34,900 करोड़ रुपए के अपने पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट (Petchem Project) के काम को रोक दिया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: Congress MLA Madan Prajapat को समर्थकों ने पहनाई चांदी की जूतियां, जानिए क्यों थे एक साल से नंगे पांव

RelatedPosts

Women's Reservation

Women’s Reservation : पहली बार मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल पास कराने में नाकाम रही

April 18, 2026
भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड

भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड पर मचा बवाल… लोग बोले टॉलरेंस की भी हद होती है!!

April 17, 2026
विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

विप्रो बायबैक 2026: असली फायदा कितना? एक्सेप्टेंस रेशियो और टैक्स का पूरा सच

April 17, 2026
Johnny Sins Viral Collaboration: क्या सच में हुआ Dream Shoot या सिर्फ इंटरनेट अफवाह?

Johnny Sins Viral Collaboration: क्या सच में हुआ Dream Shoot या सिर्फ इंटरनेट अफवाह?

April 17, 2026

कब और कहां बनी थी कंपनी

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) लिमिटेड (एईएल) ने वर्ष 2021 में गुजरात के कच्छ जिले में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) भूमि पर ग्रीनफील्ड कोल-टू-पीवीसी प्लांट स्थापित करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सब्सिडियरी मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड बनाई थी।

जानें क्या है ये प्रोजेक्ट

Adani Group की योजना के अनुसार प्लांट की पीवीसी यानि पॉलि विनायल क्लोराइड की 2000 किलो टन प्रति वर्ष निर्माण क्षमता होनी है। जिसके लिए 31 लाख टन सालाना कोयले की जरूरत होगी जिसे ऑस्ट्रेलिया, रूस और अन्य कंपनियों से मंगाया जाना था।

कितना महत्वपूर्ण है? PVC

पीवीसी प्लास्टिक का दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सिंथेटिक पॉलीमर है। जिसका इस्तेमाल पाइप से लेकर फ्लोरिंग तक में किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल बिजली के तार को कवर करने और बैकिंग कार्ड तक में होता है।

Adani Group
photo: stackumbrella

क्यों रुका प्रोजेक्ट पर काम

दरअसल मुंद्रा प्रोजेक्ट पर काम रुकने की मुख्य वजह 24 जनवरी 2023 को आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर है। रिपोर्ट में अकाउंटिंग फ्रॉड, स्टॉक मैनिपुलेशन और दूसरे कॉरपोरेट गवर्नेंस खामियों के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद Adani Group की कंपनियों (Adani Group companies) की कुल मार्केट वैल्यू 140 अरब डॉलर गिर गई थीं। साथ ही कंपनी को अपना 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ भी वापस लेना पड़ा था।

निवेशकों की चिंता दूर करने में लगे अडानी

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप का बाजार मूल्य आधे से भी कम हो जाने के बाद एपल से लेकर एयरपोर्ट तक के कारोबार में शामिल Adani Group के मैनेजमेंट का पूरा फोकस अब निवेशकों का भरोसा जीतना और जल्द से जल्द मार्केट में वापसी करना है। वापसी की इस रणनीति का मुख्य हिस्सा कंपनी के द्वारा कर्ज के कुछ हिस्से की समय से पूर्व अदायगी करना है। इन चुनौतियों के बीच मुंद्रा प्रोजेक्ट पर काम रोका गया है।

रुका ग्रीन पीवीसी प्रोजेक्ट

मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि जिन प्रोजेक्ट्स पर ग्रुप ने कुछ समय के लिए आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया है, उनमें एक मिलियन टन सालाना ग्रीन पीवीसी प्रोजेक्ट भी शामिल है। ग्रुप ने वेंडर्स और सप्लायर्स को तत्काल आधार पर सभी एक्टिविटीज को रोकने के लिए मेल भेज दिया है। मेल में ग्रुप ने मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड के ग्रीन पीवीसी प्रोजेक्ट के लिए अगले नोटिस तक सभी एक्टिविटीज को रोकने को कहा है।

Adani Group
photo: stackumbrella

क्या है Adani Group की रणनीति

अडानी ग्रुप की कमबैक स्ट्रेटेजी निवेशकों की कर्ज से जुड़ी चिंताओं को दूर करने पर आधारित है। ग्रुप कुछ लोन्स का पेमेंट करके और परिचालन को मजबूत करके आरोपों से लड़ने का काम कर रहा है। ग्रुप ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए सभी आरोपों को सिरे से नकारा है। अडानी ग्रुप कैश फ्लो और उपलब्ध फाइनेंस के आधार पर अपने प्रोजेक्ट्स का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है।

Adani Group
photo: stackumbrella

मुंद्रा पीवीसी प्रोजेक्ट पर ग्रुप का बयान

एक प्रेस बयान में पीवीसी प्रोजेक्ट पर अडानी ग्रुप समूह के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के बाजार घटनाक्रमों के कारण प्रबंधन ने इंजीनियरिंग डिजाइन और वित्तीय समापन सहित अन्य गतिविधियों को त्वरित मोड में जारी रखने का फैसला किया है। मेसर्स मुंद्रा पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमपीएल) की ग्रीन पीवीसी परियोजना का वित्तीय समापन वित्तीय संस्थानों के पास लंबित है और यह उनके सक्रिय विचार में है।

‘जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य पर रोक’

बयान में कहा गया है, ”उपरोक्त मामला लंबित रहने तक प्रमुख उपकरण खरीद और स्थल निर्माण गतिविधियों को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। हमें उम्मीद है कि अगले छह महीनों में परियोजना के लिए वित्तीय समापन का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद साइट पर पूर्ण खरीद और निर्माण गतिविधियां शुरू होंगी। हम परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि तय समयसीमा के भीतर काम को पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Arrested Delhi ministers Manish Sisodia, Satyendar Jain resign from their posts

Adani Group
photo: stackumbrella

Adani Group का स्टॉक्स का प्रदर्शन (20-मार्च-2023)

सोमवार के कारोबार में अडानी ग्रीन के अलावा बाकी सारे ग्रुप स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है। सभी स्टॉक 2 से 5 फीसदी तक टूट गए हैं। अडानी एंटरप्राइजेस सोमवार को 3।5 फीसदी गिरा है। वहीं अडानी ग्रीन मे करीब इतनी ही बढ़त रही है।

Tags: Adani GroupHindenburgMundra Petrochem projectPetrochem project
ADVERTISEMENT
Previous Post

Amazon की पहले की छंटनी के बाद 9,000 ओर नौकरियों में कटौती करेगा

Next Post

Kirron Kher Tests Positive for Covid-19 : कैंसर के बाद कोरोना का कहर क्या बच पाएंगी Kirron Kher, खुद दी बुरी खबर

Next Post
Kirron Kher

Kirron Kher Tests Positive for Covid-19 : कैंसर के बाद कोरोना का कहर क्या बच पाएंगी Kirron Kher, खुद दी बुरी खबर

CNG Car

ये है भारत की सबसे बेहतरीन CNG Car, माइलेज जानकार हो जाओगे हैरान, कीमत भी काफी ज्यादा कम

Recent Posts

  • Women’s Reservation : पहली बार मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल पास कराने में नाकाम रही
  • भगवान कृष्ण के साथ चिकन बिरयानी ऐड पर मचा बवाल… लोग बोले टॉलरेंस की भी हद होती है!!
  • अफसाना खान: बिग बॉस में चाकू उठाया.. गालियों से बवाल मचाया और अब ‘धुरंधर’ की आवाज बनकर बॉलीवुड में छा गई!!
  • अमरावती वायरल MMS Video: 350 से ज्‍यादा अश्‍लील वीडियो, 180 नाबालिग लड़कियों का शोषण, ब्रेकअप हुआ तो Mohammad Ayaz Alias Tanveer बन गया Playboy
  • तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया ब्रेकअप के बाद आया ट्विस्ट… ‘पीस मोड’ में तारा और वीर की लाइफ में आ गई ‘मिस्ट्री गर्ल’!!

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.