WPL 2026 MI W vs UPW W: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 की रोमांचक यात्रा में शनिवार 17 जनवरी 2026 को एक और दिलचस्प टक्कर होने वाली है जब UPW वूमेन और MI वूमेन आपस में जीतने के लिए संघर्ष करेंगे। जी हां, यह मैच डॉ डी.वाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में होने वाला है। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला अब केवल अंक तालिका में बने रहने का हिस्सा नहीं बल्कि टूर्नामेंट की दिशा बदलने वाला मैच हो गया है। पिछले मैचों में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। मुंबई इंडियन ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर शानदार प्रदर्शन दिए तो UP वॉरियर्स ने भी अपनी भरपूर क्षमता दिखाई है। ऐसे में आज का यह मैच स्पष्ट कर देगा कि आखिर कौन सी टीम आगे अपनी बढ़त बनाये रखेगी।
UPW और MI के पिछले टकराव की झलक
UPW दोनों MI दोनों टीमों के बीच अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 5 मैच में जीत हासिल की है तो UP वॉरियर्स को 3 मैच में जीत मिली है। हालांकि MI W और UPW W से 2 मैच आगे है। परंतु UP वॉरियर्स भी दमदार टीम रही है और इस बार भी शायद UP वॉरियर्स पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। उनकी कोशिश तो यही रहेगी कि इस बार किसी प्रकार बढ़त बन जाए
सीजन 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस की टीम श्रेष्ठ बल्लेबाजी और ऑल राउंड क्षमता के साथ इस बार अपनी विपक्षियों को चुनौती दे रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, नेट स्किवेर ब्रन्ट और हेली मैथ्यू टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जो हर मैच में ऐसी रणनीति अपनाते हैं कि मैच उनके पक्ष में हो जाता है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक कई शानदार जीतें दर्ज की हैं। हालांकि उनकी कमजोर गेंदबाजी की वजह से कई बार इन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है।
वही बात करें UP वॉरियर्स की तो UP वॉरियर्स ने शुरुआत में काफी संघर्ष किया है। लेकिन मैग लैनिंग की अनुभवी बल्लेबाजी, फोएब लिशफील्ड का स्थिर प्रदर्शन और इनका गेंदबाजी यूनिट जिसमें सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा जैसे सधे गेंदबाज हैं जिसकी वजह से UP वॉरियर्स ने भी 2026 में शानदार प्रदर्शन दिखाया है।
17 जनवरी 2026 WPL में दोनों टीमों की रणनीति
WPL 2026 में आज के मैच में MI W और UPW W दोनों ही अपनी अपनी रणनीति के साथ उतरने वाली है। जहां मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी में अपना स्कोर बनाने की पूरी कोशिश करेगी। वही इस बार गेंदबाजी को सुधारने पर भी ध्यान देने वाली है, ताकि शुरुआती ओवरों में विकेट लिए जा सकें। जब बात हो UP वॉरियर्स की तो उनकी गेंदबाजी तो वैसे ही मजबूत है जो बल्लेबाजों को दबाव में डाल देती है। हालांकि UPW को बल्लेबाजी में तेज शुरुआत करनी होगी ताकि लक्ष्य आसानी से साधा जा सके।
पिच रिपोर्ट
डॉ डी वाई पाटील नवी मुंबई, स्टेडियम की पिच T20 के लिए बेहतरीन पिक्चर को शुरुआत में काफी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता जाता है बल्लेबाजों को शॉर्ट खेलने में आसानी होती है। ऐसे में आज भी यह पिच दोनों प्लेयर्स को काफी फायदा देने वाली है। वही इस पिच की छोटी बाउंड्री भी लांग शॉट्स लेने में पूरी मदद करती है। आज के पिच की बात की जाए तो आज पहली बैटिंग करने वाली टीम बड़े लक्ष्य सेट करेगी जो की 170 से 175 के आसपास हो सकते हैं। वहीं गेंदबाजों को दबाव बनाते हुए झटपट विकेट भी लेने होंगे ताकि बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका जा सके।
आज के WPL 2026: Playing 11
मुंबई इंडियन वूमेन: हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, नेट स्किवेर ब्रन्ट, अमनजोत कौर, निकोला केरे, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, गुणालन कमालिनी, सजीवान साजन, संस्कृति गुप्ता
UP वारियर्स वूमेन: किरण नवगिरे, मैग लैनिंग, फोएब लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता शेरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभाना ,शिखा पांडे, क्रांति गौड़
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और समय
WPL 2026 का यह मैच दोपहर 2:30 पर डॉक्टर डी वाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी, नवी मुंबई से लाइव खेला जाएगा। इस खेल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी ताकि घर बैठे दर्शक इस मैच का पूरा मजा ले सके।
WPL 2026 : मैच प्रिडिक्शन
यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। यदि इस खेल में मुंबई इंडियंस अपने अनुभवी खिलाड़ियों का पूरा उपयोग करती है और मध्यक्रम में यह खिलाड़ी टिक जाते हैं तो अच्छी खासी बढ़त ली जा सकती है। वही UP वॉरियर्स ने इससे पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को हराया है और यदि इस मैच में भी UP वॉरियर्स रणनीति के साथ उतरती है और भरपूर विकेट लेने की कोशिश करती है तो निश्चित ही जीतने के चांस बने रहेंगे।
कुल मिलाकर WPL 2026 का मुकाबला अब एक साधारण मैच नहीं रहा, बल्कि यह रणनीति कौशल और उत्साह का संगम हो चुका है। हालांकि दोनों टीमों के लिए यह जीत महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि इस जीत के बाद ही अंक तालिका में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे और आगे का खेल निश्चित होगा।
Read More: RCB vs GG WPL 2026 मैच 9 : कौन मारेगा बाज़ी?












