Entertainment

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित: ‘बेटे को बड़ा करने के लिए किसी के साथ भी सो जाऊंगी’ वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के इस बयान ने इंटरनेट पर छेड़ दी बहस

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित : पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल का नाम खूब वायरल हो गया है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो में एक ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से इंटरनेट पर भारी हंगामा खड़ा हो गया है। इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने कहा है कि बेटे को बड़ा करने के लिए अगर उन्हें पैसों की जरूरत पड़ेगी तो वह किसी के साथ भी सोने के लिए तैयार हो जाएंगी।

उनके इस बयान की वजह से उन्हें इंटरनेट पर काफी बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी इस बात की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें सही निर्णय लेने की सलाह दे रहे हैं। बता दें पिछले कुछ समय से वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के लिए जिंदगी, पति के साथ चलने वाले विवाद, बेटे की जिम्मेदारी, मिस्ट्री मैन जैसे कई पहलू खड़े हुए हैं। जिसकी वजह से चंद्रिका दीक्षित ने ऐसा बयान दिया है। आईए जानते हैं आखिर कौन है चंद्रिका दीक्षित? क्या हुआ था उनके साथ ऐसा और क्यों दिया है इतना विवादित बयान?

कौन हैं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ?

चंद्रिका दीक्षित दिल्ली की रहने वाली एक सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। इन्होंने बिग बॉस OTT 3 में भी शो में एंट्री ली थी। इन्हें सब वडा पाव गर्ल के नाम से जानते हैं, क्योंकि सड़क किनारे यह वडा पाव बेचती हैं और इसके बाद इंटरनेट पर भी चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि उनके वडा पाव को खाने के लिए लंबी लाइन लगती है और इस बिजनेस से उन्होंने लाखों की प्रॉपर्टी को बना ली है। बिग बॉस OTT 3 में मौका मिलने के बाद उनकी पहचान और ज्यादा मजबूत हुई है और उन्होंने अपना कैफे भी शुरू किया है और साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती हैं जहां उनके लाखों फॉलोवर हैं।

पति के साथ विवादों ने बढ़ाई चंद्रिका की मुश्किलें

कुछ समय पहले ही वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गर्ग के विवाद सामने आया था। चंद्रिका ने अपने पति पर सोशल मीडिया पर आकर आरोप लगाया था कि उनके पति का दूसरी महिला के साथ संबंध है और वह उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके जवाब में पति ने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किये।हालांकि लोग तब हैरान थे की आखिर ये पति-पत्नी अपने निजी जीवन को सोशल मीडिया पर क्यों लेकर आ रहे हैं? दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर कई सारे आरोप प्रत्यारोप किये और काफी सुर्खियां भी बटोरी। इसके बाद चंद्रिका ने अपने बेटे की जिम्मेदारी अकेले उठाने की बात भी कही थी।

chandrika dikshit

बेटे की परवरिश के लिए किसी के साथ भी सोने वाला बयान

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक वायरल क्लिप में कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा हो गया है। चंद्रिका दीक्षित में सारी हदें पार करते हुए कहा है कि वह जरूरत पड़ने पर किसी के साथ भी सो सकती हैं। बेटे की परवरिश के लिए जरूरत पड़ी तो वे ऐसा काम भी कर सकती हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उनके इसी बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसके बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग चंद्रिका दीक्षित के इस बयान की तीखी आलोचना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चंद्रिका दीक्षित के इस बयान को मिल रही थी तीखी प्रतिक्रिया

चंद्रिका दीक्षित का यह बयान सामने आते हैं इंटरनेट पर भूचाल आ गया है। लोग वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की इस पोस्ट को धड़ल्ले से वायरल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इससे अच्छा तो कुछ मेहनत वाला काम कर लो गलत संदेश क्यों फैला रही हो। कुछ कह रहे हैं की मां के दर्द को समझा जा सकता है लेकिन इस तरह की बात कहना गलत है। लोगों ने कहा कि मेहनत करके बेटे का भविष्य बनाने की कोशिश करें। हालांकि ट्रोलिंग का सिलसिला भी तेज हो चुका है। कुछ लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं कि हमेशा की तरह यह एक बार फिर ड्रामा कर रही हैं।

चंद्रिका दीक्षित और उनसे जुड़े अन्य विवाद

चंद्रिका दीक्षित की कहानी एक साधारण महिला के वायरल स्टार बनने की कहानी है। अचानक मिली लोकप्रियता की वजह से वे आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करती है की सुर्खियां सोशल मीडिया पर बनी रहे। निजी विवाद ,लोगों के साथ बयान बाजी इत्यादि की वजह से वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित मीडिया पर छाई रहती हैं। पति के साथ निजी लड़ाई, अपने मिस्ट्री मैन का जिक्र सब कुछ सोशल मीडिया पर करना और एक फिर ऐसा विवादित बयान देना। इन सभी की वजह से उनका नाम लगातार खबरों में बना रहता है।

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का यह विवादित बयान एक वायरल स्टार की निजी जिंदगी का संघर्ष है या फिर सुर्खियां बटोरने का कोई तरीका यह तो आने वाले समय ही बताएगा।

Read More: अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट: फैन्स को लगा सब ठीक है तभी आई बुरी खबर, UK07 Rider की हालत फिर हुई नाजुक

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp