रीवा। 21/04/2023: Makhanlal Chaturvedi राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर में शुक्रवार को प्रतिभा 2023 के तहत दो दिवसीय खेल आयोजन संपन्न हुए। एमसीयू रीवा में नये सत्र के लिए 23 अप्रैल से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।...

Credit: Abhishek Sahu[/caption]
अकादमिक प्रभारी सूर्य प्रकाश ने कहा कि एमसीयू, छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर समर्पित है। प्रतिभा के तहत पहले बौद्धिक व सांस्कृतिक आयोजनों के बाद अब खेल प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया है।
इंडोर व आउटडोर खेल आयोजनों में बैडमिंटन में आकाश तिवारी प्रथम, उत्कर्ष मिश्रा द्वितीय और प्रशांत द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे।
शतरंज में उत्कर्ष मिश्रा प्रथम, शिवम द्विवेदी द्वितीय व पंकज साकेत तृतीय स्थान पर रहे।
कैरम में ध्रुव सोनी प्रथम, अखण्ड प्रताप द्वितीय व पंकज साहू तृतीय स्थान पर रहे।
[caption id="attachment_49018" align="alignnone" width="300"]
Credit: Abhishek Sahu[/caption]
इससे पहले भी Makhanlal Chaturvedi राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रतिभा का आयोजन किया गया था जिसमें और भी कई आयोजन हुए थे जिसमें की फीचर्स राइटिंग, फोटोग्राफी, सोलो डांस, सोलो म्यूजिक, और भी कई तरह के आयोजन इसमें किए गए थे। प्रतिभा की समाप्ति आज खेल आयोजनों के साथ हुई इसी तरह प्रतिभा पर्व हर साल Makhanlal Chaturvedi राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजन किया जाता है।