IPL 2026 : क्रिकेट की दुनिया में इस वक्त अजीब सा तूफान उठ रहा है। वे सभी क्रिकेट फैंस जो लगातार IPL पर नजर बनाए हुए हैं उनके लिए एक के बाद एक बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बता दें पाकिस्तान सुपर लीग पर अचानक से संकट मंडराने लगा है। पाकिस्तान सुपर लीग( PSL) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह ही एक सीरीज है। लेकिन इस बार पाकिस्तान सुपर लीग हो भी पाएगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा। क्योंकि पाकिस्तान सुपर लीग के खिलाड़ी एक के बाद एक कर इंडियन प्रीमियर लीग का रुख कर रहे हैं।
जी हां, पाकिस्तान सुपर लीग के इंटरनेशनल खिलाड़ी जो PSL से जुड़ चुके थे वे अब लगातार इंडियन प्रीमियर लीग की तरफ आ रहे हैं। हालांकि लीग बदलने का फैसला उन्होंने अपने-अपने कारणों से लिया है, लेकिन इससे स्पष्ट हो रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग पर अब खिलाड़ियों को भरोसा नहीं रहा और इंडियन प्रीमियर लीग ग्लोबल लेवल पर काफी प्रसिद्ध हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग पॉवर और प्रसिद्धता दोनों का संगम है। जिसको देखते हुए अब कई बड़े खिलाड़ी PSL 2026 छोड़कर IPL 2026 से जुड़ रहे हैं।
बांग्लादेश के बड़े खिलाड़ियों ने भी ज्वाइन कर ली IPL
PSL 2026 को छोड़ने का विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया कि बिना सुरक्षा की गारंटी के बांग्लादेश के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने नहीं जाएंगे। मौजूदा रणनीति को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी लेने के लिए पाकिस्तान को मजबूर किया है। यदि पाकिस्तान की सरकार बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी लेती है तब कहीं जाकर बांग्लादेश के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेंगे। लेकिन खबर आ रही है कि बांग्लादेश के कई बड़े खिलाड़ी PSL 2026 छोड़कर IPL 2026 में शामिल हो चुके हैं।
PSL 2026 पर क्षेत्रीय तनाव का संकट मंडराया
PSL 2026 पर केवल सुरक्षा नीति की वजह से ही संकट नहीं बन रहा, बल्कि क्षेत्रीय तनाव भी बहुत बड़ी वजह बन चुका है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर अस्थिरता फैली है। मिडल ईस्ट में जंग जारी है। कई देशों द्वारा NO TRAVEL एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। ऐसे में कई खिलाड़ियों के मन में डर पैदा हो चुका है। वहीं पाकिस्तान जंग में उतर चुका है। ऐसे में पाकिस्तान विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षा दे पाएगा या नहीं यह सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। इसीलिए कई विदेशी खिलाड़ी अब PSL 2026 में खेलने से कतरा रहे हैं।

PSL 2026 छोड़कर IPL 2026 से जुड़ने वाले खिलाड़ी
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार PSL 2026 छोड़कर IPL 2026 से कई सारे खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। जिनमें से कुछ मुख्य नाम इस प्रकार है
- ब्लेसिंग मुज़राबानी जो IPL से जुड़ने के लिए PSL छोड़ चुके हैं।
- कुसल मेंडिस ने भी IPL फ्रेंचाइजी से जुड़ने का निर्णय ले लिया है।
- काईल जेमिसन ने भी IPL टीम के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है।
- मिशेल ओवेन ने भी PSL छोड़कर IPL में एंट्री मार ली है।
- कोरबिन बॉश ने भी PSL से नाम हटवा कर IPL में शिफ्ट होने का निर्णय कर लिया है।
वे खिलाड़ी जिन्होंने PSL को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया
कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो IPL में तो नहीं आए लेकिन PSL भी खेलने से मना कर दिया जैसे की
- Faf du plessis
- Harry Brook
- Rahmanullah Gurbaz
- David Wiese
इन्होंने IPL और PSL दोनों में ही नो इंटरेस्ट का बोर्ड दिखा दिया।
PCB ने दी बड़े एक्शन की चेतावनी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ चेतावनी दे दी है कि वह खिलाड़ी जो पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से जुड़ चुके थे परंतु अब IPL 2026 में शामिल हो चुके हैं उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इन खिलाड़ियों पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से आगे चलकर बैन लगाया जाएगा और PSL से भी बाहर किया जाएगा। हालांकि खिलाड़ियों ने पीएसएल छोड़ने की वजह को सुरक्षा की कमी बताई है। जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शायद कोई मजबूत कानूनी कार्यवाही नहीं कर पाएगा।
PSL की जगह IPL क्यों बन रहा है खिलाड़ियों की पहली पसंद?
पीएसएल की जगह आईपीएल 2026 से जुड़ने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण वजह है ज्यादा पैसा, ग्लोबल एक्स्पोज़र, मजबूत ब्रांड वैल्यू और सुरक्षित माहौल। PSL की तुलना में IPL में खेलने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा मिलता है। करियर तेजी से आगे बढ़ता है और भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा की पूरी गारंटी ली जा रही है।
कुल मिलाकर PSL 2026 इस बार अपने फील्ड ड्रामा की वजह से चर्चा में आ चुका है। सुरक्षा और राजनीति की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग 2026 होगा या नहीं होगा और कितना सफल होगा इस पर कुछ भी कहना मुमकिन नहीं वहीं। IPL 2026 की धमाकेदार तैयारी शुरू हो चुकी है। कई बड़ी टीमों ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को IPL 2026 में शामिल भी कर लिया है।
Read More: IPL 2026 का शेड्यूल: मैचों की पूरी सूची, तारीखें, स्थान और लाइव स्ट्रीमिंग

















