भारत की राजधानी दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा, 11 फरवरी बुधवार रात को मॉब लिंचिंग की एक और संगीन घटना चर्चाओं में है, इस घटना में दिल्ली के मंगोलपुरी में एक 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई है, घटना सूत्रों के अनुसार पीडि़त रिंकू शर्मा के घर मे घुसकर कई लागों ने उसे मारा है जिससे रिंकू शर्मा की इलाज के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गई।

भारत की राजधानी दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा, 11 फरवरी बुधवार रात को मॉब लिंचिंग की एक और संगीन घटना चर्चाओं में है, इस घटना में दिल्ली के मंगोलपुरी में एक 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई है, घटना सूत्रों के अनुसार पीडि़त रिंकू शर्मा के घर मे घुसकर कई लागों ने उसे मारा है जिससे रिंकू शर्मा की इलाज के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गई।
रिंकू अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में रहता था और पास के एक अस्पताल में लैब तकनीशियन के रूप में काम करता था। खबरों और परिवार वालों के बयान के अनुसार राममंदिर के चंदे को लेकर रिंकू का विवाद कुछ लोगों से हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
काश अपनों ने रिंकू का हाथ न पकड़ा होता, रिंकू का आखरी वीडियो!#JusticeForRinku pic.twitter.com/WYYzvRZKS5
— दीपक पंडित (@ptdeepa) February 12, 2021
छोटे भाई अंकित का बयान-
रिंकू के भाई, अंकित ने कहा, हमलावरों, जो चाकू और लाठी से लैस थे, ने देर शाम उनके दरवाजे पर दस्तक दी और उन्हें अंदर जाने के लिए मजबूर किया। "इससे पहले कि हम समझ पाते कि क्या हुआ था, लोगों ने हमें घेर लिया और मेरे भाई के बारे में पूछने लगे।
रिंकू को कथित तौर पर घर के बाहर घसीटा गया, और लाठियों से मारा गया इसके बाद एक बड़े चाकू से पीठ में छुरा घोंपा गया। आरोपी उसे खून से लथपथ छोड़कर भाग गए। परिवार के लोग उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। अंकित ने दावा किया कि हमलावरों ने उन्हें अस्पताल ले जाते समय फिर से रोका। कथित तौर पर हमलावर अस्पताल भी पहुंचे।
डॉक्टरों ने शर्मा का ऑपरेशन किया और चाकू निकाला। हालांकि, उनकी हालत बिगड़ने लगी और गुरुवार सुबह रिंकू को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शिफ्ट होने से पहले दोपहर के आसपास उसकी मृत्यु हो गई।
#RinkuSharma 's brother narrating the story of his brutal lunching by mohammadieans..
— Ritu (सत्यसाधक) #EqualRightsForHindus (@RituRathaur) February 12, 2021
Rinku was lynched to death for being a HINDU, nothing else
Don't let secular state dilute this brutal lynching to just a crime or else tomorrow it will be ur child#JusticeForRinkuSharma pic.twitter.com/w7jllf13kL
परिवार का आरोप
परिवार वालों का अरोप है कि रिंकू शर्मा का दशहरे पर राममंदिर पार्क के प्रोग्राम को लेकर एक दूसरे मुस्लिम समुदाय से विवाद चल रहा था। जिससे कि रिंकू शर्मा की हत्या की गई। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। रिंकू के छोटे भाई ने कुछ आरोपियों नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब के नाम पुलिस को बताए हैं। जिन पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।