विदेश। भारत के लिए एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। स्वयं को भगवान का दर्जा देने वाला और भारत में किए गए कई अपराधों के लिए भगोड़ा घोषित किए गए नित्यानंद का देश “कैलासा” (Nityananda Kailasa) संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में नजर आया। नित्यानंद को इंडिया में...
विदेश। भारत के लिए एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। स्वयं को भगवान का दर्जा देने वाला और भारत में किए गए कई अपराधों के लिए भगोड़ा घोषित किए गए नित्यानंद का देश “कैलासा” (Nityananda Kailasa) संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में नजर आया।
नित्यानंद को इंडिया में वॉन्टेड घोषित किया जा चुका है। उस पर रेप के भी आरोप लग चुके हैं। यूएन की बैठक में कैलासा (Nityananda Kailasa) प्रतिनिधि ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।
[caption id="attachment_24963" align="alignnone" width="600"]

Credit- Google[/caption]
जिनेवा में हुई इस बैठक में कैलासा की प्रतिनिधि ने कहा कि नित्यानंद को भारत ने परेशान किया है।
इकोनॉमिक डिस्कशन का हिस्सा
बैठक में खुद को विजयाप्रिया कहने वाली महिला ने कैलासा का प्रतिनिधित्व किया। उसने खुद को CESCR (कमेटी ऑफ इकोनॉमिक, सोशल एंड कल्चरल राइट्स) की बैठक में कैलासा का राजदूत (Nityananda Kailasa) बताया।
https://twitter.com/SriNithyananda/status/1629376552587673601?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1629376552587673601%7Ctwgr%5E988608cda60dd4c0d1a5ec397795acf58c15afc9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Ftrending%2Fstory%2Ffugitive-wanted-nityananda-country-kailasa-in-un-meeting-spewed-poison-against-india-tstsh-1646128-2023-02-28
उसका एक वीडियो यूनाइटेड नेशन की वेबसाइट पर पोस्ट किया है। उसका कहना है कि, कैलासा हिंदुओं के लिए पहला संप्रभु देश है, जिसे हिंदू संप्रदाय के सबसे बड़े पुजारी, नित्यानंद परमशिवम ने स्थापित किया है।
यह हिंदू सभ्यता और हिंदू धर्म की 10,000 स्वदेशी परंपराओं को पुनर्जीवित कर रहे हैं, जिसमें आदि शैव स्वदेशी कृषि जनजातियां भी शामिल है।
नित्यानंद के प्रतिनिधि का बयान
महिला के बोलने के बाद कैलासा के पुरुष प्रतिनिधि ने अपना नाम ईएन कुमार बताया। खुद को छोटा सा किसान कहने वाले इस शख्स ने किसानों के विरुध्द संसाधनों को बाहरी दलों द्वारा नियंत्रित किए जाने को लेकर सवाल पूछा।
[caption id="attachment_24960" align="alignnone" width="1546"]

Credit- Google[/caption]
उसने कहा,बहुत बार,स्थानीय कानून स्वदेसी कृषि पध्दतियों पर बहुत प्रतिबंधात्मक हो सकते हैं। कैलासा के बारे में बताया जाता है कि यह इक्वाडोर के किनारे पर स्थित है।
बनाया खुद का देश (Nityananda Kailasa)
इसका खुद का झंडा, पासपोर्ट और रिजर्व बैंक तक है। नित्यानंद ने अपने देश (Nityananda Kailasa) के लिए हवाई सेवा के लिए दिसंबर 2020 में फ्लाइट का ऐलान किया था।
[caption id="attachment_24958" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
कैलासा (Nityananda Kailasa) की वेबसाइट पर इसे धरती का सबसे बड़ा हिंदू राष्ट्र बताया गया है। एक ऐसा देश जिसकी सीमाएं नहीं हैं और जिसे उन बेदखल हिंदुओं ने बनाया है, जिन्होंने खुद के ही देशों में हिंदू धर्म का पालन करने का अधिकार खो दिया।
Also Read:
Lathmar Holi 2023: नंदगांव के हुरियारे संग बरसाने की महिलाओं ने खेली लठ्ठमार होली, लोगों में खूब दिखा उत्साह!
नित्यानंद पर आरोपों को जानें (Nityananda Kailasa)
नित्यानंद भारत में हुई कई अपराधों का मुख्य आरोपी है। इनमें बच्चों का रेप, शोषण और अपहरण शामिल है। वह भारत से 2019 में भाग गया था। जनवरी 2020 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया।
ये नोटिस सदस्य देशों से अपराध में शामिल शख्स की पहचान, लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए जारी किया जाता है।
[caption id="attachment_24957" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
पिछले वर्ष बेंगलुरू के पास रामनगर की स्थानीय अदालत ने एक बलात्कार के मामले में भगौड़े नित्यानंद के विरूध्द गैर जमानती वारंट जारी किया था।
Also Read:
Top Beauty Influencers in India to Follow in 2023