Naatu Naatu Oscar Award 2023: भारत के फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था आखिरकार वो घड़ी आ ही गई है। ऑस्कर अवार्ड 2023 का काउन्टडाउन खत्म हो चुका है। इसमें भारत की ओर से आरआरआर फिल्म का गाना Naatu Naatu भी बेस्ट सॉन्ग केटेगरी में नॉमिनेटेड किया गया था। [capt...
Naatu Naatu Oscar Award 2023: भारत के फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था आखिरकार वो घड़ी आ ही गई है। ऑस्कर अवार्ड 2023 का काउन्टडाउन खत्म हो चुका है। इसमें भारत की ओर से आरआरआर फिल्म का गाना
Naatu Naatu भी बेस्ट सॉन्ग केटेगरी में नॉमिनेटेड किया गया था।
[caption id="attachment_29503" align="alignnone" width="1600"]

Credit: Google[/caption]
Oscar Award 2023 में दिखी RRR की शान
तो भारत के लिए गौरव का पल आ चुका है क्योंकि एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग
Naatu Naatu ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रच दिया है और अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
[caption id="attachment_29506" align="alignnone" width="700"]

Credit: Google[/caption]
जिसके साथ पूरा देश भी जश्न में डूब चुका है। बतादें इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था और इस लिस्ट में शामिल 15 गानों को पीछे करके 'नाटू-नाटू' ने बाजी मार ली।
Oscar Award जीतने पर Naatu Naatu के गाने पर झूमी टीम
https://twitter.com/i/status/1635108404619542529
Naatu Naatu Oscars Award 2023:वहीं 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म की पूरी टीम फूली नहीं समा रही है. जूनियर एनटीआर, रामचरण और राजामौली ने 'नाटू-नाटू' के लिए अवॉर्ड की अनाउंसमेंट होते ही एक दूसरे को गले लगा लिया। इनके चेहरे पर इस अवॉर्ड की जीतने की खुशी देखते ही बन रही थी।
[caption id="attachment_29505" align="alignnone" width="700"]

Credit: Google[/caption]
बता दें कि ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है। पिछले साल अमेरिका में फिल्म की रिलीज के बाद 'आरआरआर' सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ग्लोबल सेंसेशन बन गया।
Also Read:
Garmi Ka Business: गर्मियों में इन 4 बिजनेस से आप कर सकते हो ताबड़तोड़ कमाई, कम लागत में ज्यादा मुनाफा। जानें बिजनेस के बारे में…
Naatu Naatu को एमएम कीरावणी द्वारा किया कम्पोज
बतादें कि 'नाटू-नाटू' सॉन्ग एमएम कीरावणी द्वारा कम्पोज किया गाना है और चंद्रबोस ने इसे लिखा है और इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया है। ये गाना हिंदी में "नाचो नाचो", तमिल में "नट्टू कूथु" और कन्नड़ में "हल्ली नातु" के रूप में रिलीज किया गया था।
[caption id="attachment_29508" align="alignnone" width="1600"]

Credit: Google[/caption]
इस गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में भी अवॉर्ड जीता था। इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता था।
‘आरआरआर’ का एक्शन सीक्वेंस है Naatu Naatu
फिल्म आरआर की बात करें तो ये सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की लीड रोल वाली एक हिस्टोरिकल फैंटेसी फिल्म है। ‘आरआरआर’ दो क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी बताती है जो भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हैं।
[caption id="attachment_29512" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
राजामौली ने कहा था कि उन्होंने
Naatu Naatu को एक "एक्शन सीक्वेंस" के रूप में देखा था। जिसमें दो स्वतंत्रता सेनानी एक ब्रिटिश अधिकारी को डांस के जरिये अपने घुटनों पर लाते हैं।
Also Read:
Tamannaah Bhatia Finally Addressed Her Relationship Rumours With Vijay Verma