Maruti: भारत में हाल ही में मार्च 2023 की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार मार्च 2023 में मारुति की तरफ से आने वाली कार Maruti Brezza भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गयी है वही बिक्री के मामले में इस कार के आगे क्रेटा, नेक्सन वेन्यू और पंच...
Maruti: भारत में हाल ही में मार्च 2023 की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार मार्च 2023 में मारुति की तरफ से आने वाली कार
Maruti Brezza भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गयी है वही बिक्री के मामले में इस कार के आगे क्रेटा, नेक्सन वेन्यू और पंच भी पीछे रह गई है क्योंकि इस कार में दमदार इंजन के साथ शानदार फीचर्स भी दिए जाते हैं इसीलिए आज हम इस कार के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।
मारुति ब्रेजा के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स (Maruti Brezza Technical Specifications)
[caption id="attachment_45695" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
- एआरएआई माइलेज:- इस कार का एआरएआई माइलेज 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर है।
- फ्यूल टाइप:- मारुति ब्रेजा पेट्रोल से चलने वाली कार है।
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी:- इस कार में 48 लीटर की टैंक कैपेसिटी दी गई है।
- बूट स्पेस:- मारुति ब्रेजा में 328 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
- सीटिंग कैपेसिटी:- इस कार में टोटल 5 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
- बॉडी टाइप:- यह एक एसयूवी कार है।
मारुति ब्रेजा के फ़ीचर्स (Maruti Brezza Features)
[caption id="attachment_45693" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
- इस कार में ड्राइवर एयरबैग के साथ पैसेंजर एयरबैग लगाया गया है।
- यह कार 16 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ आती है।
- मारुति ब्रेजा में एलइडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट और एलइडी टेललाइट्स के साथ एलइडी फोग लैम्प्स भी लगाए गए है।
- इसी के साथ इस कार में सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर कंडीशनर और पावर स्टेरिंग का फीचर दिया गया है।
- इस कार में 9 इंच की टचस्क्रीन डिस्पले लगाई गई है जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है।
- मारुति ब्रेजा में इंटरटेनमेंट के लिए टोटल चार स्पीकर लगाए गए हैं इसी के साथ इस कार में वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी दी जाती है।
Maruti Brezza में मिलेगा दमदार इंजन
आपको बता दें कि
भारत की सबसे Safe Car टाटा पंच को टक्कर देने के लिए मारुति ने मारुति ब्रेजा में काफी दमदार इंजन लगाया है इसीलिए इस कार में 1462 सीसी का K15 स्मार्ट हाइब्रिड इंजन लगाया गया है जिसमें टोटल चार सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है वहीं आपको बता दे की यह कार 101 बीएचपी की अधिकतम पावर को जनरेट करने की क्षमता रखती हैं इसी के साथ यह कार 136 एनएम की टोर्क को जनरेट कर सकती है इसी के साथ इस कार में 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है।
मारुति ब्रेजा की कीमत और सेल्स रिपोर्ट (Maruti Brezza Price & Sales Report)
[caption id="attachment_45694" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
भारत में
Maruti Brezza के बेस वेरिएंट की कीमत 8.29 लाख रुपए से शुरू होती है वही यदि इस कार के टॉप वैरियंट की बात की जाए तो उसकी कीमत
14.14 लाख रुपए हैं वही आपको बता दे की इस कार ने बिक्री के मामले में टाटा नेक्सों, हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और हुंडई वेन्यू जैसी शानदार कारों को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि मार्च 2023 में इस कार की 16,227 यूनिट की बिक्री हुई है वही इस कार ने 30% की ग्रोथ भी हासिल की है वही दूसरे नंबर पर
Tata Nexon रही जिसकी मार्च 2023 में 14,759 यूनिट की बिक्री हुई है।