सेहत। क्या आपके गले में भी खराश हो रही है? क्या आप भी गर्मी के दौरान सर्दी-जुकाम से जूझ रहे हैं? तो फिर आप अकेले नहीं हैं, जिसके साथ ये सब हो रहा है। अचानक से Flu के मामलों में तेजी आई है। ज्यादातर भारतीय इन्फ्लुएंजा से बुरी तरह से जूझ रहे हैं और उन्हे...
सेहत। क्या आपके गले में भी खराश हो रही है? क्या आप भी गर्मी के दौरान सर्दी-जुकाम से जूझ रहे हैं? तो फिर आप अकेले नहीं हैं, जिसके साथ ये सब हो रहा है। अचानक से Flu के मामलों में तेजी आई है।
ज्यादातर भारतीय इन्फ्लुएंजा से बुरी तरह से जूझ रहे हैं और उन्हें स्वस्थ होने में ज्यादा समय लग रहा है, जबकि कुछ मामलों में तो मरीजों को आईसीयू में भर्ती तक की नौबत आन पड़ी है।
डॉक्टरों का कहना है कि Flu अब पहले से ज्यादा लंबे वक्त तक चलने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम तेजी से बदल रहा है, उत्तर भारत में अचानक से सर्दी गायब हो चुकी है और खराब एयर क्वालिटी की स्थिति और भी बेकार हो गई है।
खांसी के बढ़ रहे मामले
मैक्स हेल्थकेयर के डॉक्टर संदीप बुधीराजा ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस साल Flu के मामले बढ़ गए हैं। इस बार लक्षण भी कुछ अलग हैं और पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीर हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन के अनुसार, ज्यादातर मरीज खांसी के शिकार हो रहे हैं या फिर बीच-बीच में अचानक से खांसी आ रही है। ऐसा Flu से ठीक होने के कुछ हफ्ते बाद भी हो रहा है।
[caption id="attachment_26133" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
डॉक्टर संदीप का कहना है कि आमतौर पर उत्तर भारत में फरवरी और मार्च में Flu के मामले नहीं आते थे, लेकिन इस बार ऐसा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अकेला नहीं है, जहां Fluके केस में बढ़ोत्तरी हो रही है।
क्यों बढ़ रहे Flu के मरीज
- अचानक से मौसम का बदलाव।
- रेस्पिरेटरी वायरस का मौजूद रहना।
- फ्लू वैक्सीनेशन में कमी आना।
- कितना खतरा हो सकता है?
इन्हे है ज्यादा खतरा
Flu को इन्फ्लुएंजा भी कहा जाता है। कई बार ये गंभीर भी हो सकता है और इससे मरीज की जान भी जा सकती है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और वे लोग जो अस्थमा, डायबिटीज या किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें ज्यादा खतरा है।
[caption id="attachment_26129" align="alignnone" width="1500"]

Credit- Google[/caption]
Flu होने पर हल्के से लेकर गंभीर लक्षण दिख सकते हैं। फ्लू से संक्रमित होने पर बुखार, कफ, गले में खराश होना, बदन दर्द और थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
Also Read:
Why Meditation is a must in today’s stressful lives?
कुछ मामलों में ये गंभीर हो सकता है। गंभीर होने पर निमोनिया या ब्रोंकाइटिस की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कानों में संक्रमण की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि फ्लू के कारण दुनियाभर में लाखों लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं।
Also Read:
Walk For Heart: हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों के लिए पैदल चलना है कितना जरूरी? क्या कहती है रिसर्च!