दिल की सेहत को ऐसे बनाएं मजबूत
Health Tips : अगर आप भी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो इसका आपको पूरा ख्याल रखना होगा। साइंस कहती है कि जब हम खुश होते हैं, तो शरीर में ‘ऑक्सिटोसिन’, ‘डोपामिन’ और ‘सेरोटोनिन’ बढ़ते हैं। ये हॉर्मोन्स ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, हार्ट रेट को बैलेंस करते हैं और दिल की बीमारी का खतरा 22% तक कम करते हैं।
दिल सिर्फ खून से नहीं, इमोशन से भी चलता है। जब तनाव कम होता है, तो शरीर में ‘कॉर्टिसोल’ घटता है, ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं, सूजन कम होती है और दिल को रिपेयर करने का मौका मिलता है। दिल की बीमारियों करने के लिए योग और आयुर्वेद अपना सकते हैं। इसके लिए तो आपको इन टिप्स (Health Tips) को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।
Read Also- सबसे खतरनाक कैंसर में कितने प्रतिशत होते हैं बचने के चांस, जानें
बेहतर नींद लेना और एक्सरसाइज करना फायदेमंद
जो लोग पॉजिटिव सोच रखते हैं, बेहतर नींद लेते हैं, ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, उनका दिल सिर्फ खुश नहीं बल्कि मजबूत भी बना रहता है।
इसके लिए वक्त पर खाना, रोज 30 मिनट चलना, 7-8 घंटे की नींद लेना, स्ट्रेस कम से कम लेना और रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है। प्यार तभी तक है, जब तक दिल धड़कता है।

ये भी करना चाहिए
दिल की सेहत को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना शुरू कर दीजिए। जल्दी उठें, योग करें, हेल्दी डाइट लें, तला भुना ना खाएं, पूरी नींद लें और दिन में 4 लीटर पानी पिएं। खाना गर्म और फ्रेश खाएं, भूख से कम खाना खाएं, खाने में भरपूर सलाद शामिल करें, मौसमी फल जरूर खाएं और खाने में दही-छाछ शामिल करें।
8 घंटे की नींद लेना जरूरी
इसके अलावा ज्यादा चीनी, नमक, चावल, रिफाइंड और मैदे का सेवन न करें। 8 घंटे की नींद लेना, कुछ देर धूप में बैठना, पार्क में टहलना, हॉबीज को पूरा करना, सिर की मसाज करना, योग और मेडिटेशन करना भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Read Also- ब्लैक कॉफी बनी डायबिटीज मरीजों के लिए संजीवनी, जानें कैसे?
मोटापे से बचना भी बेहद जरूरी
दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए मोटापे से बचना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सिर्फ गर्म पानी पिएं, सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें, लौकी का सूप-जूस लें, लौकी की सब्जी खाएं, अनाज और चावल कम कर दें, खूब सलाद खाएं और खाने के एक घंटे के बाद पानी पिएं।
नमक की मात्रा घटाएं
बीपी को बैलेंस करने के लिए नमक की मात्रा घटाएं, नियमित योग-प्राणायाम करें, वजन कम करें, एल्कोहल का सेवन कम कर दें और धूम्रपान से बचें। कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए डाइट में अलसी के बीज, ओट्स, संतरे का जूस, बादाम और पिस्ता खाएं।

