IPL 2023: आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाते हैं। आईपीएल ने कई प्लेयर्स की किस्मत बदली है और बदले भी क्यों ना आखिर खिलाड़ी में भी हुनर कम थोड़ी है। आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में...

कर्ण शर्मा के लिए एक ऐसा वक्त भी आया जब वे रेलवे की पटरियां ठीक करने का काम करते थे। कर्ण को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून था। फैमिली की कंडिशन ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने 2005 में रेलवे में फोर्थ ग्रेड की जॉब की।
कर्ण का जॉब के दौरान लोहे की रॉड उठाने और पटरी की मरम्मत करने का काम करते थे। लेकिन तकदीर में कुछ और ही लिखा था। (IPL 2023)
उनकी किस्मत 2014 में ऐसी पलटी कि आईपीएल सीजन 7 में हैदराबाद ने उन्हें 3.75 करोड़ रुपए में खरीद कर एक झटके में करोड़पति बना दिया, तब कर्ण की सैलरी 17 हजार रुपए थी। (IPL 2023)
साल 2016 में वे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे और टीम ने खिताब जीता। इसके बाद वे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2018 और 2021 की आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
Also Read: Rishabh Pant IPL 2023: दिल्ली के मैच में शामिल हुए ऋषभ पंत, क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर
अब कर्ण शर्मा 35 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर कम उम्मीदें हैं।लेकिन कर्ण शर्मा इस बार आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी करके टीम में जगह जरूर बनाने की कोशिश करेंगे।
Also Read: Rishabh Pant Says ‘Main AA Raha Hu’ as He Finally Gets Permission to Watch DC vs GT From the Dugout!