टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा(TMKOC) बच्चें, बूढ़ें, जवान सबके दिलों पर बखूबी राज करता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि इस शो के सभी कलाकारों ने दर्शकों के मन में अपने लिए एक जगह बना ली है। इनमें से हर एक कलाकार ने अपनी एक अलग भूमिका बनाई है। 6 सा...

credit: google[/caption]
इसी भूमिका में अभिनय निभाते हुए सबकी चहेती रहीं दयाबेन हैं उन्होनें अपनी स्पेशल आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई थीं। लेकिन पिछले 6 साल से 'तारक मेहता' सीरियल में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें शो में देखने को काफी बेकरार हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि दिशा वाकानी यानी दयाबेन की वापसी होगी या नहीं?
दरअसल, ये पूरी तरह से अब साफ हो गया है कि दिशा अब शो में वापस नहीं आएगीं। इस बात की पुष्टि खुद प्रोग्राम के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कही है। असित ने कहा कि दिशा अब शो में नहीं आना चाहती हैं। उन्हें वापस कार्यक्रम में लौटने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। [caption id="attachment_38615" align="alignnone" width="1200"]View this post on Instagram
credit: google[/caption]
इसलिए कार्यक्रम के निर्माता असित अब एक नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी तक दिशा वकानी जैसी अच्छी एक्ट्रेस नहीं मिल पाई है। उन्होनें ये भी कहा कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी को रिप्लेस करना बड़ी चुनौती है।
यह भी पढ़ें: M.M. Keeravani : Corona की चपेट में आए नाटू-नाटू के Composer, कहा दोबारा नहीं बनेगा ऐसा गाना…
credit: google[/caption]
एक्ट्रेस दिशा के कमबैक पर असित मोदी ने कहा, 'मुझसे लगातार दिशा के कमबैक के बारे में सवाल पूछे जा रहे थे। मैं अब इस सवाल से थक चुका हूं। अब मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग मुझसे यह सवाल न पूछें। मैं कार्यक्रम का निर्माता हूं इसलिए मुझे जवाब देना है।
[caption id="attachment_38614" align="alignnone" width="703"]
credit: google[/caption]
मैं वास्तव में चाहता हूं कि हमारी मूल दया भाभी उर्फ दिशा वकानी वापस आ जाएं। दिशा मेरे लिए बहन की तरह हैं। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। उनके दो बच्चे हैं। अगर वह वापस नहीं आना चाहती, तो मैं उसके साथ जबरदस्ती नहीं कर सकता।'
इसका मतलब यह नहीं है कि मैं डरा हुआ हूं। मैं नहीं डरता। दिशा नहीं बदली जा सकती। उनका अभिनय बहुत अच्छा था, लेकिन मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं, जो अपने व्यक्तित्व से सबको चकित कर दे। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन TMKOC में जल्द ही दयाबेन हमारे पास होंगी।'
यह भी पढ़ें: Avatar: The Way Of Water: 250 मिलियन डॉलर की ‘अवतार’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानिए कब और कहां होगी रिलीज ?