• Latest
  • Trending
  • All
Dhanteras Puja Vidhi 2023

Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस पर करें श्री कुबेर चालीसा का पाठ, घर आएंगी मां लक्ष्मी

November 9, 2023
टाटा मोटर्स EV डिस्काउंट

टाटा मोटर्स EV डिस्काउंट: EV मार्केट में धमाका, 3. 80 लाख तक छूट, मार्च तक ऑफर वैलिड

March 16, 2026
आलिया भट्ट Eternal Kids Production

आलिया भट्ट Eternal Kids Production: आलिया भट्ट बनाएंगी बच्चों के लिए खास फिल्में, लॉन्च किया नया प्रोडक्शन लेबल

March 15, 2026
पवित्रा पुनिया मंगेतर

पवित्रा पुनिया मंगेतर : एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया ने की सगाई, जानिए कौन है करोड़पति मंगेतर?

March 15, 2026
Election Commission

Assembly Elections: पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, 4 मई को नतीजे

March 15, 2026
Milk Adulteration

Milk Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध, ऐसे परखें क़्वालिटी

March 15, 2026
Biofuel Briquettes

Biofuel Briquettes: LPG संकट के बीच एक शिक्षक ने कर दिखाया कमाल, कचरे से बनाया सस्ता ईंधन

March 15, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र में गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, कई ज़िलों में बदलेगा मौसम

March 15, 2026
Vastu Tips

Vastu Tips: घर से निकलते समय इन चीजों के हो जाएं दीदार तो समझो चमकने वाली है किस्मत

March 15, 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा, इस तरह करें आगमन की तैयारी

March 15, 2026
Election Commission

Assembly Elections: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा आज, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

March 15, 2026
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस तारीख पर रिजल्ट हुआ कन्फर्म

March 14, 2026
AI की वजह से नौकरी खतरे में

AI की वजह से नौकरी खतरे में: AI खाएगा Meta के 20% कर्मचारियों की नौकरी?? टेक दुनिया में शुरू हो गया संकट

March 14, 2026
Monday, March 16, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Informative

Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस पर करें श्री कुबेर चालीसा का पाठ, घर आएंगी मां लक्ष्मी

Mantu Singh by Mantu Singh
November 9, 2023
in Informative, News
Dhanteras Puja Vidhi 2023
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Dhanteras Puja Vidhi 2023: हिन्दू धर्म में दिवाली के पांच दिन बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, दिवाली की शुभ शुरुआत धनतेरस से होती है। पंचांग के अनुसार, दिवाली की शुभ शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर का पड़ रहा है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और सुख-समृद्धि एवं वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।  ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं धनतेरस की संपूर्ण पूजा विधि और मंत्रों के बारे में।

Dhanteras Puja Vidhi 2023

अगर आप इस धनतेरस पर भगवान कुबेर का आशीर्वाद चाहते हैं, तो उनकी चालीसा का पाठ अवश्य(Dhanteras Puja Vidhi 2023) करें, जो इस प्रकार है-

॥ दोहा ॥

”जैसे अटल हिमालय,और जैसे अडिग सुमेर।

ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै,अविचल खड़े कुबेर॥

विघ्न हरण मंगल करण,सुनो शरणागत की टेर।

भक्त हेतु वितरण करो,धन माया के ढ़ेर”॥

॥ चौपाई ॥

”जय जय जय श्री कुबेर भण्डारी।धन माया के तुम अधिकारी॥

तप तेज पुंज निर्भय भय हारी।पवन वेग सम सम तनु बलधारी॥

स्वर्ग द्वार की करें पहरे दारी।सेवक इन्द्र देव के आज्ञाकारी॥

यक्ष यक्षणी की है सेना भारी।सेनापति बने युद्ध में धनुधारी(Dhanteras Puja Vidhi 2023)॥

महा योद्धा बन शस्त्र धारैं।युद्ध करैं शत्रु को मारैं॥

सदा विजयी कभी ना हारैं।भगत जनों के संकट टारैं॥

प्रपितामह हैं स्वयं विधाता।पुलिस्ता वंश के जन्म विख्याता॥

विश्रवा पिता इडविडा जी माता।विभीषण भगत आपके भ्राता॥

शिव चरणों में जब ध्यान लगाया।घोर तपस्या करी तन को सुखाया॥

शिव वरदान मिले देवत्य पाया।अमृत पान करी अमर हुई काया॥

धर्म ध्वजा सदा लिए हाथ में।देवी देवता सब फिरैं साथ में॥

पीताम्बर वस्त्र पहने गात में।बल शक्ति पूरी यक्ष जात में॥

स्वर्ण सिंहासन आप विराजैं।त्रिशूल गदा हाथ में साजैं॥

शंख मृदंग नगारे बाजैं।गंधर्व राग मधुर स्वर गाजैं॥

चौंसठ योगनी मंगल गावैं।ऋद्धि सिद्धि नित भोग लगावैं॥

दास दासनी सिर छत्र फिरावैं।यक्ष यक्षणी मिल चंवर ढूलावैं॥

ऋषियों में जैसे परशुराम बली हैं।देवन्ह में जैसे हनुमान बली हैं॥

पुरुषों में जैसे भीम बली हैं।यक्षों में ऐसे ही कुबेर बली हैं॥

भगतों में जैसे प्रहलाद बड़े हैं।पक्षियों में जैसे गरुड़ बड़े हैं॥

नागों में जैसे शेष बड़े हैं।वैसे ही भगत कुबेर बड़े हैं॥

कांधे धनुष हाथ में भाला।गले फूलों की पहनी माला॥

स्वर्ण मुकुट अरु देह विशाला।दूर दूर तक होए उजाला॥

कुबेर देव को जो मन में धारे।सदा विजय हो कभी न हारे॥

बिगड़े काम बन जाएं सारे।अन्न धन के रहें भरे भण्डारे॥

कुबेर गरीब को आप उभारैं।कुबेर कर्ज को शीघ्र उतारैं॥

कुबेर भगत के संकट टारैं।कुबेर शत्रु को क्षण में मारैं॥

शीघ्र धनी जो होना चाहे।क्युं नहीं यक्ष कुबेर मनाएं॥

यह पाठ जो पढ़े पढ़ाएं।दिन दुगना व्यापार बढ़ाएं॥

भूत प्रेत को कुबेर भगावैं।अड़े काम को कुबेर बनावैं॥

रोग शोक को कुबेर नशावैं।कलंक कोढ़ को कुबेर हटावैं॥

कुबेर चढ़े को और चढ़ादे।कुबेर गिरे को पुन: उठा दे॥

कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दे।कुबेर भूले को राह बता दे॥

प्यासे की प्यास कुबेर बुझा दे।भूखे की भूख कुबेर मिटा दे॥

रोगी का रोग कुबेर घटा दे।दुखिया का दुख कुबेर छुटा दे॥

बांझ की गोद कुबेर भरा दे।कारोबार को कुबेर बढ़ा दे॥

कारागार से कुबेर छुड़ा दे।चोर ठगों से कुबेर बचा दे॥

कोर्ट केस में कुबेर जितावै।जो कुबेर को मन में ध्यावै॥

चुनाव में जीत कुबेर करावैं।मंत्री पद पर कुबेर बिठावैं॥

पाठ करे जो नित मन लाई।उसकी कला हो सदा सवाई॥

जिसपे प्रसन्न कुबेर की माई।उसका जीवन चले सुखदाई॥

जो कुबेर का पाठ करावै।उसका बेड़ा पार लगावै॥

उजड़े घर को पुन: बसावै।शत्रु को भी मित्र बनावै॥

सहस्त्र पुस्तक जो दान कराई।सब सुख भोग पदार्थ पाई॥

प्राण त्याग कर स्वर्ग में जाई।मानस परिवार कुबेर कीर्ति गाई”॥

॥ दोहा ॥

”शिव भक्तों में अग्रणी,श्री यक्षराज कुबेर।

हृदय में ज्ञान प्रकाश भर,कर दो दूर अंधेर॥

कर दो दूर अंधेर अब,जरा करो ना देर।

शरण पड़ा हूं आपकी,दया की दृष्टि फेर”॥

॥ इति श्री कुबेर चालीसा समाप्त ॥

धनतेरस 2023 मां लक्ष्मी की पूजा विधि (Dhanteras 2023 Maa Lakshmi Puja Vidhi)

  • प्रातः स्नान के बाद चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • मां लक्ष्मी के पास लाल कपड़े पर अक्षत डालें और कलश स्थापित करें।
  • नारियल को लाला वस्त्र में लपेट कर कलश पर ऐसे रखें कि ऊपरी हिस्सा नजर आए।
  • चौकी पर घी का दिया जलाएं और मां लक्ष्मी के ठीक सामने रखें(Dhanteras Puja Vidhi 2023)।
  • मां लक्ष्मी को धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, फल, पान, सुपारी (सुपारी के उपाय) आदि चढ़ाएं।
  • मां लक्ष्मी को उनका प्रिय खीर का भोग लगाएं और फिर मंत्र जाप करें।
  • मंत्र जाप के बाद लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और मां की आरती गाएं।
  • फिर भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों के बीच बाटें।
  • आप चाहें तो कुबेर देव और मां लक्ष्मी की साथ में पूजा कर सकते हैं।

धनतेरस 2023 कुबेर देव के मंत्र (Dhanteras 2023 Kuber Dev Mantras)

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥(Dhanteras Puja Vidhi 2023)
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

Also Read: Bigg Boss 17 Fighting Couple: फिर हो गई अंकिता और ऐश्वर्या में लड़ाई, लोगों का खूब हो रहा है मनोरंजन

Recent Posts

  • टाटा मोटर्स EV डिस्काउंट: EV मार्केट में धमाका, 3. 80 लाख तक छूट, मार्च तक ऑफर वैलिड
  • आलिया भट्ट Eternal Kids Production: आलिया भट्ट बनाएंगी बच्चों के लिए खास फिल्में, लॉन्च किया नया प्रोडक्शन लेबल
  • पवित्रा पुनिया मंगेतर : एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया ने की सगाई, जानिए कौन है करोड़पति मंगेतर?
  • Assembly Elections: पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, 4 मई को नतीजे
  • Milk Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध, ऐसे परखें क़्वालिटी

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.