Chandra Grahan 2023: ज्योतिषियों की मानें तो पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण के समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला है। पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और 29 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी।
भारत में 28 अक्टूबर को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 kitne baje lagega in India)

ज्योतिष की मानें तो विश्व परिदृश्य में एक ही महीने में लगने वाले दो ग्रहण उत्पातकारी योग लेकर आए हुए है. इस महीने 28-29 अक्टूबर की रात में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दृष्टिगोचर होगा. वैसे तो 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से चांद पर हल्की छाया पड़ना शुरू हो जाएगी. इसे चंद्र ग्रहण का पेनब्रा स्टेज भी कहा जाता है. हालांकि, सूतक काल इसके हिसाब से नहीं बल्कि गहरी छाया पड़ने के 9 घंटे पहले ही माना जाता है.
Also Read: Surya Grahan 2023: वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, भूल वश भी न करें ये काम, अन्यथा…
सूतक काल
चंद्र ग्रहण के दौरान 09 घंटे का सूतक होता है। अतः सूतक संध्याकाल 04 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, सूतक समापन देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर होगा। बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक रात 09 बजे से शुरू होगा।
Also Read: Chandra Grahan 2023 in India: साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए समय, राशियों पर प्रभाव
डिस्क्लेमर- ”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।












