Viral Video: बिहार के हाजीपुर से देश को शर्मिंदा करने वाली खबर सामने आई. जहां जदयू के पूर्व विधायक ने तिरंगे का अपमान किया. कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य ने झंडा फहराने के लिए डोर को खोलकर खींचा लेकिन इससे धक्का-मुक्की में ऐसे उलझ गए ध्वज नीचे की ओर गिरने...

बिहार के हाजीपुर से देश को शर्मिंदा करने वाली खबर सामने आई. जहां जदयू के पूर्व विधायक ने तिरंगे का अपमान किया. इतना ही नहीं इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि कैसे तिरंगा लहराने के लिए प्रिंसिपल और जेडीयू विधायक में बात हाथापाई तक पहुंच गई. वहीं, जब प्रिंसिपल ने झंडा फहराया, तो राष्ट्रगान के बीच विधायक हाथापाई करने लगे. यह तस्वीर वैशाली जिले के महुआ की है. महुआ के अक्षयवट राय कॉलेज में 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने का कार्यक्रम चल रहा था. उसी दौरान मंच पर तिरंगा फहराने के लिए प्रिंसिपल के साथ इलाके के जदयू के पूर्व विधायक रविंद्र राय भी मौजूद थे(Viral Video).
शर्मनाक तस्वीर यह रही कि इस धक्का-मुक्की में राष्ट्रगान के बीच लहराता तिरंगा जमीन पर आते-आते बचा और किसी तरह तिरंगा फहराने का यह पूरा ड्रामा संपन्न हुआ. तिरंगा फहराने के लिए विधायक जी और प्रिंसिपल की इस शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटना को कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है कि कैसे झंडोत्तोलन के लिए देश के राष्ट्र ध्वज का ही अपमान कर दिया गया. झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद प्रिंसिपल चैंबर में पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ प्रिंसिपल चैंबर भी पहुंच गए और दोनों ही पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई(Viral Video).
Also Read: BJP MLA Photo Viral: विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, भाजपा विधायक रश्मि वर्मा बोलीं- मुझे बदनाम करने की साजिश