RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 200 रनों का टारगेट दिया है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जिससे दिल्ली की स्थिति फिलहाल मैच में खराब नजर आ रही है। सैमस...
RR vs DC:
राजस्थान रॉयल्स ने
दिल्ली कैपिटल्स को 200 रनों का टारगेट दिया है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज
पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जिससे दिल्ली की स्थिति फिलहाल मैच में खराब नजर आ रही है।
सैमसन का शानदार कैच
Sanju Samson ने पृथ्वी शॉ का शानदार कैच पकड़ा। ट्रेंड बोल्ड की गेंद पर पृथ्वी शॉ डिफेंड करना चाह रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह से बीट हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे
Sanju Samson के हाथों में चल गई। हालांकि
Sanju Samson ने इस कैच को बनाया। सैमसन ने हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ा। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/IPL/status/1644674172491272192?s=20
बोल्ट की गेंद पर शानदार कैच
दरअसल, 200 रन का पीछा करते हुए
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही खराब नजर आई। टीम को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ
(Prithvi Shaw) के रूप में पहला झटका लगा।
ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉ फ्लिक करने के प्रयास में लेग साइड की ओर शॉट जड़ा, लेकिन शॉ के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कीपिंग करते हुए छलांग लगाते हुए संजू सैमसन ने एक हाथ से लाजवाब कैच लपका।
[caption id="attachment_44607" align="alignnone" width="1000"]

credit: google[/caption]
Sanju Samson ने विकेट के पीछे अपना दलवा बिखेरा और उनका कमाल का कैच लपककर टीम को पहली सफलता दिलाई। इस दौरान पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।
आईपीएल 2023 में शॉ का फ्लॉप शो जारी रहा। उन्होंने इससे पहले दो मुकाबले खेलते हुए 12 और 7 रनों की पारियां खेली।
Sanju Samson शून्य पर आउट
बता दें कि
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए
Sanju Samson भी शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। इस मैच में संजू कुलदीप यादव की गेंद परएनरिच नॉर्टे के हाथों कैच आउट हुए।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से
यशस्वी जायसवाल और
जोस बटलर ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 199 रन के स्कोर तक पहुंचाया।